रायपुर, 1 सितंबर 2025 (Ekhabri)।बस्तर संभाग में बाढ़ से प्रभावित हालात का जायजा लेने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दंतेवाड़ा और बस्तर पहुँचे। उन्होंने हवाई और जमीनी सर्वेक्षण कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर प्रभावित परिवार तक समय पर मदद पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
दंतेवाड़ा के चूड़ीटिकरा वार्ड स्थित अस्थायी राहत शिविर में मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से भेंट की और उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने प्रशासन को आदेश दिए कि शिविरों में पर्याप्त भोजन, स्वच्छ पेयजल और सुरक्षित आवास की व्यवस्था बनी रहे।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य शिविर का भी निरीक्षण किया और मेडिकल टीम से दवाइयों की उपलब्धता, डॉक्टरों की तैनाती और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि क्या वे प्रशासनिक मदद से संतुष्ट हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की त्वरित मदद पर संतोष जताया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल और प्रभावित क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था का भी आकलन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके बाद कलेक्टोरेट में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रभावित गाँवों में प्रशासनिक टीमों की निरंतर पहुँच बनी रहे और हर जरूरतमंद तक राहत सामग्री समय पर पहुँचे। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष देखभाल करने और स्वास्थ्य-शिक्षा सुविधाओं को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद महेश कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त रीना बाबा साहेब कंगाले, संभागायुक्त डोमन सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...