Google Analytics Meta Pixel फिर चर्चा में आए कंबाला रेसर: दौड़ के दौरान हुए चोटिल - Ekhabri.com

फिर चर्चा में आए कंबाला रेसर: दौड़ के दौरान हुए चोटिल

नई दिल्ली। पिछले साल सौ मीटर दौड़ 9.55 सेकंड में पूरी कर सुर्खियों में आए कर्नाटक के कंबाला धावक (परंपरागत भैंसा दौड़) श्रीनिवास गौड़ा सत्र की पहली दौड़ के दौरान ही चोटिल हो गए और रेस पूरी नहीं कर पाए। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी है। वह कहते हैं कि उन्हें शनिवार को इकला बावा कंबाला दौड़ में भाग लेने की पूरी उम्मीद है। हालांकि यह सब एक्स-रे की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा जो अभी तक नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मैंने इस साल तीन वर्गों के लिए तैयारी की थी, लेकिन पहली ही रेस में (पिछले रविवार को) मैं भैसों पर से नियंत्रण खो बैठा और गिर गया। इससे मेरे पैर और हाथ में चोट आई है। मैं काफी निराश हूं। मैंने जब से रेस लगानी शुरू की है तब से कोई रेस नहीं छोड़ी है। यह पहला मौका है जब मैं दौड़ में भाग नहीं ले पाया। मुझे जल्द रिकवर होने की उम्मीद है। उसके बाद फिर से वापसी कर पहले से बेहतर समय निकालूंगा।
होने लगी थी बोल्ट से तुलना
गौड़ा ने पिछले साल 100 मीटर की रेस सिर्फ 9.55 सेकंड में ही पूरी कर दी थी। वहीं 142.50 मीटर की दूरी 13.62 सेकंड में पूरी की जो विश्व रिकॉर्ड था। इससे उनकी तुलना ओलंपिक और विश्व रिकॉर्ड धारक जमैका के उसेन बोल्ट से होने लगी थी। सौ मीटर दौड़ का विश्व रिकॉर्ड बोल्ट के नाम है। उन्होंने 2009 में बर्लिन में यह दूरी 9.58 सेकंड में पूरी कर दुनिया के सबसे तेज धावक का खिताब हासिल किया था।
खेल मंत्री ने बुलाया था ट्रायल को
इसके बाद खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गौड़ा को बंगलूरू के साई केंद्र में ट्रायल के लिए बुलाया था। हालांकि गौड़ा ने चोटिल होने की बात कहकर ट्रायल में आने से इनकार कर दिया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पीएस येदीयुरप्पा ने गौड़ा को अभ्यास के लिए तीन लाख रुपये भी दिए थे।

Read Also  मुंबई के तीन रेलवे स्टेशनों और अमिताभ के बंगले को मिली उड़ाने की धमकी

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम शुरू

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...