Google Analytics Meta Pixel बहुत गुणकारी है केले का फूल, त्वचा और बालों की इन समस्याओं को करेगा दूर - Ekhabri.com

बहुत गुणकारी है केले का फूल, त्वचा और बालों की इन समस्याओं को करेगा दूर

केले के फूल में एंटी-ऑक्सिडेंट होता है जो त्वचा और बालों की अधिकांश समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार में मिलने वाले बहुत से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केले का फूल मिलाया जाता है इसमें हेयर सीरम से लेकर क्रीम, स्क्रब और फेसवॉश सब शामिल हैं।

केला सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद है, लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि केले का फूल भी आपकी सुंदरता निखारने में मदद करता है। यह स्किन से लेकर बालों तक की खूबसूरती बढ़ाता है, लेकिन इसके लिए आपको इसके इस्तेमाल का तरीका पता होना चाहिए। आइए, जानते हैं कैसे केले के फूल का इस्तेमाल करना चाहिए।

केले के फूल सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है इससे शरीर को ढेर सारे पोषक तत्व और ऊर्जा मिलती है। साथ ही यह आपके बेजान चेहरे और बालों में भी नई जान डाल देता है। सौंदर्य विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि आप केले का फेस पैक लगा रही हैं, तो उसमें केले का फूल भी मिला लें, इससे फायदा दोगुना हो जाएगा।

केले के फूल के फायदे

केले के फूल में एंटी-ऑक्सिडेंट होता है जो त्वचा और बालों की अधिकांश समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार में मिलने वाले बहुत से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केले का फूल मिलाया जाता है इसमें हेयर सीरम से लेकर क्रीम, स्क्रब और फेसवॉश सब शामिल हैं।

त्वचा को जवां बनाए रखता है

केले में एंटी-ऑक्सिडेंट होता है जो आपके चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ने देता। यदि आप जवां बनी रहना चाहती हैं, तो कुछ इस तरह से केले के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। केले के फूल को पीसकर आप अपनी रोज़ाना इस्तेमाल करने वाली फेस क्रीम, मॉइस्चराइजर आदि में मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे यदि चेहरे पर झुर्रियां पड़ गई हैं, तो वह जल्दी कम होने लगेंगी। आप हैंड क्रीम लोशन में भी केले का फूल मिलाकर लगा सकती हैं।

Read Also  अमरुद से करें डायबिटीज को मैनेज , जानिए हेल्थ बेनिफिट्स

सेंसिटिव स्किन के लिए बेहतरीन स्क्रब

यदि आपकी स्किन संवेदनशील है तो अखरोट और एप्रीकॉट स्क्रब से आपके चेहरे की त्वचा छिल सकती है। इसलिए फेस स्क्रब चुनते समय ऐसा प्रोडक्ट देखें जिसमें केले के फूल के पाउडर का इस्तेमाल हुआ है यानी इंग्रिडिएंट्स पहले पढ़ें। ऐसा स्क्रब त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए उसकी अच्छी तरह सफाई कर देगा।

डैंड्रफ दूर करने में फायदेमंद

डैंड्रफ की वजह से न सिर्फ हेयर फॉल की समस्या होती है, बाल बेजान भी हो जाते हैं। सौंदर्य विशेषज्ञों के अनुसार, यदि एंटी डैंड्रफ शैंपू के इस्तेमाल के बाद भी डैंड्रफ की समस्या बनी रहती है, तो आपको केला या केले के फूल के हेयर पैक का इस्तेमाल करना चाहिए, जो डैंड्रफ की समस्या को जड़ से खत्म कर देता है। इसके लिए सबसे पहले केले के फूल को पानी में उबालें और एक पके केले को पीसकर उसमें केले का फूल मिक्स करें। फिर उसमें शहद और दूध मिलाकर पैक तैयार करें। इसे बालों की जड़ों से शुरू करते हुए पूरे बालों को कवर करें और 20-25 मिनट बाद नहा लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करने पर डैंड्रफ हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। वैसे इसके इस्तेमाल से पहले कोहनी के अंदर के हिस्से पर पैच टेस्ट लेना सुरक्षित होता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...