रायपुर, 05 सितंबर 2025।छत्तीसगढ़ में गोंडी भाषा को डिजिटल दुनिया में नई पहचान दिलाने के लिए गोंडी भाषा अनुवादक मोबाइल ऐप ‘आदि वाणी’ लॉन्च किया गया। इस अवसर पर ट्रिपल आईटी नया रायपुर के निदेशक प्रोफेसर ओमप्रकाश व्यास ने मुख्यमंत्री विष्णु देव सायसे उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर ट्रिपल आईटी की टीम को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह ऐप गोंडी भाषा बोलने वाले जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से गोंडी भाषा न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बनाएगी।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि ट्रिपल आईटी नया रायपुर आने वाले समय में भी ऐसे नवाचार और समाजोन्मुखी परियोजनाओं से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाता रहेगा।
ऐप से गोंडी, हिंदी और अंग्रेज़ी के बीच अनुवाद संभव
प्रोफेसर व्यास ने जानकारी दी कि इस ऐप में टेक्स्ट-टू-स्पीच और अनुवाद प्रणाली विकसित की गई है। इसके माध्यम से गोंडी से हिंदी और अंग्रेज़ी तथा इसके विपरीत अनुवाद किया जा सकता है। अब यह तकनीक मोबाइल ऐप के रूप में उपलब्ध होगी, जिससे आम नागरिक आसानी से इसका उपयोग कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना में आईआईटी दिल्ली, आईआईटी हैदराबाद और बिट्स पिलानी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों ने भी सहयोग किया है। इस परियोजना को भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा प्रायोजित किया गया है।
30 लाख गोंडी भाषियों को मिलेगा लाभ
इस ऐप से बस्तर अंचल के लगभग 30 लाख गोंडी भाषी लोगों को अपनी भाषा और संस्कृति की सुरक्षा के साथ-साथ शिक्षा और शासन-प्रशासन में बेहतर भागीदारी का अवसर मिलेगा। यह पहल गोंडी समुदाय की आवाज़ को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूत करेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...