रायपुर, 10 सितम्बर 2025।छत्तीसगढ़ सरकार की अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना ने एक श्रमिक परिवार की जिंदगी बदल दी है। रायपुर की नंदिनी यादव, जो रोजी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं, अपनी बेटी प्रतिज्ञा को छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल, टाटीबंध में दाखिला दिलाकर खुशी से भावुक हो उठीं। उनका यह सपना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू हुई इस योजना के कारण पूरा हुआ।

नंदिनी यादव हमेशा चाहती थीं कि उनकी बिटिया इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़े, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। जब प्रतिज्ञा का चयन अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना में हुआ, तो नंदिनी की आँखों में खुशी के आँसू छलक पड़े। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा तोहफा बताया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के दौरान नंदिनी यादव ने अपनी भावनाएँ साझा करते हुए कहा,
“अब मेरी बेटी का भविष्य सुरक्षित है। उसका सपना साकार होगा।”
मुख्यमंत्री ने प्रतिज्ञा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह योजना श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और जीवन की नई दिशा देने का माध्यम है।
प्रतिज्ञा का सपना है कि वह फौज में जाकर देश की सेवा करे। मुख्यमंत्री ने उसकी इस सोच की सराहना करते हुए कहा,
“ऐसे सपनों से ही देश की नींव मजबूत होती है।”
नंदिनी यादव ने बताया कि उनके परिवार को सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना से उन्हें पक्का मकान, उज्ज्वल योजना से गैस कनेक्शन और सासू माँ को शासन से सिलाई मशीन प्राप्त हुई। इन योजनाओं ने उनके परिवार की जिंदगी बदल दी है।
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छठी से बारहवीं तक की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार वहन करती है। नंदिनी यादव अब निश्चिंत हैं कि उनकी बेटी का भविष्य सुरक्षित है। महतारी वंदन योजना से मिला सहयोग उनके परिवार के लिए आर्थिक संबल बना है।
यह कहानी सिर्फ एक माँ-बेटी की नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के उन हजारों परिवारों की है जिनके सपने सरकार की योजनाओं से साकार हो रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...