Google Analytics Meta Pixel ईको-टूरिज्म और होमस्टे से जशपुर को नई पहचान मिलेगी - Ekhabri.com

ईको-टूरिज्म और होमस्टे से जशपुर को नई पहचान मिलेगी

जशपुर, 14 सितम्बर 2025 (Ekhabri):जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और जनजातीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कैम्प कार्यालय बगिया में ‘जशपुर पर्यटन एवं कृषि क्रांति’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर जिले में ईको-टूरिज्म और होमस्टे को बढ़ावा देकर स्थानीय स्व सहायता समूह, किसानों और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने जशपुर के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि,

 

“जशपुर जम्बूरी को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दिलाना हमारा लक्ष्य है।”

 

 

जशपुर जम्बूरी 2025 का आयोजन

 

जशपुर जम्बूरी का आयोजन इस साल 6 से 9 नवम्बर तक होगा। इस दौरान देश और विदेश से आने वाले पर्यटक रोमांचक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे। कार्यक्रम में रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, ज़िपलाइन, ट्रेकिंग, वॉटर स्पोर्ट्स, पैरामोटर और हॉट एयर बलून जैसी एडवेंचर गतिविधियाँ होंगी।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में कर्मा और सरहुल जैसे पारंपरिक जनजातीय नृत्य, लोकनाट्य, स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प प्रदर्शन और पारंपरिक खेल शामिल होंगे। तारों भरे आसमान के नीचे अलाव और टीम बिल्डिंग गतिविधियाँ कार्यक्रम की खासियत रहेंगी।

 

पर्यटन और विकास के लिए नई पहलें

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत मयाली नेचर कैंप में बोटिंग, कैक्टस गार्डन और टेंट जैसी नई सुविधाएँ जोड़ी गई हैं। मयाली के प्राकृतिक शिवलिंग को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है, जिससे जशपुर को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में नई पहचान मिली है।

Read Also  उपमुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका अध्ययन दौरे पर रवाना

 

उन्होंने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर स्थानीय युवाओं और गाइड्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। होमस्टे नीति लागू कर पर्यटकों को जनजातीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर दिया जाएगा। इससे स्थानीय समुदाय को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

जशपुर जम्बूरी की शुरुआत 2024 में

 

जशपुर जम्बूरी का पहला आयोजन 2024 में हुआ था, जिसने जिले को ईको-टूरिज्म और एडवेंचर स्पोर्ट्स का नया गंतव्य बना दिया। इस वर्ष का दूसरा आयोजन और भी भव्य होगा, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना बनाई गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *