इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे पर मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक यात्री को प्रस्थान क्षेत्र में इंतजार के दौरान चूहे ने काट लिया। यह घटना भोपाल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अरुण मोदी के साथ हुई, जो इंडिगो एयरलाइन्स की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। इस घटना ने हवाई अड्डे की स्वच्छता और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अरुण मोदी अपनी पत्नी के साथ दोपहर 3 बजे की फ्लाइट के लिए सुबह 1 बजे हवाई अड्डे पहुंचे थे। प्रस्थान क्षेत्र में बैठे हुए अचानक एक चूहा उनकी पैंट में घुस गया। घबराहट में उन्होंने पैंट के बाहर से चूहे को पकड़ा, लेकिन तब तक चूहे ने उनके घुटने के पीछे काट लिया। नाराज अरुण ने तुरंत एयरपोर्ट स्टाफ को बुलाया। स्टाफ ने उन्हें शांत कर मेडिकल रूम ले जाकर टिटनेस का इंजेक्शन और एंटीबायोटिक गोलियां दीं। हालांकि, यात्री ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था, जिसे उन्हें बेंगलुरु पहुंचकर लगवाना पड़ा।
हवाई अड्डे के निदेशक विपिनकांत सेठ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “यात्री को चूहे ने काटा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। इस घटना के बाद हमने परिसर में व्यापक पेस्ट कंट्रोल अभियान शुरू कर दिया है।” उन्होंने स्वच्छता और रखरखाव को मजबूत करने का आश्वासन दिया।
अरुण मोदी ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अपने डॉक्टर से संपर्क किया, जिन्होंने तत्काल एंटी-रेबीज इंजेक्शन की सलाह दी। लेकिन इंदौर एयरपोर्ट पर यह सुविधा नहीं थी। उन्होंने कहा, “टिटनेस इंजेक्शन भी बड़ी मुश्किल से मिला। एयरपोर्ट स्टाफ की लापरवाही साफ दिखी।” इस घटना ने यात्रियों के बीच हड़कंप मचा दिया और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा तेज हो गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...