Google Analytics Meta Pixel आज भी रहस्य बरकरार: क्यों अपने आप खिसकते हैं डेथ वैली के पत्थर - Ekhabri.com

आज भी रहस्य बरकरार: क्यों अपने आप खिसकते हैं डेथ वैली के पत्थर

अमेरिका । पृथ्वी पर ऐसी कई रहस्यमय जगह हैं, जिनके किस्से कहानियों को आप लोगों ने जरूर सुना होगा। वैज्ञानिक लाख जतन करने के बाद भी इनकी पहेलियों को अब तक सुलझा नहीं पाए हैं। अपने अनोखे और विचित्र पहलुओं को लेकर अक्सर ये स्थान सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं अमेरिका के डेथ वैली की। कहा जाता है कि इस रहस्यमय स्थान पर भारी भरकम पत्थर सैकड़ों फीट तक अपने आप खिसककर चलते हैं। आखिर ये पत्थर अपने आप कैसे खिसकते हैं? इसे लेकर कई रिसर्च इस जगह पर हुई हैं, उसके बाद भी इसके रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है। इन्हीं कारणों से देश विदेश से कई पर्यटक इस रहस्यमय जगह को देखने के लिए आते हैं। ये स्थान कैलिफोर्निया के दक्षिण पूर्व में स्थित नेवादा राज्य के पास में स्थित है। ये रहस्यमय स्थान 225 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। गौरतलब बात ये है कि इन पत्थरों को आज तक किसी ने चलते हुए नहीं देखा है। ये पत्थर खिसकने के बाद एक लंबी रेखा अपने पीछे छोड़ते हैं। उन्हीं रेखाओं के निशानों के बाद ही इन पत्थरों के खिसकने के बारे में पता चलता है। इन पत्थरों को खिसकने की वजह को लेकर वैज्ञानिकों की अलग-अलग थ्योरीज हैं। साल 1972 में इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए वैज्ञानिकों का एक दल इस जगह पर आया। उन्होंने इन पत्थरों के ऊपर करीब 7 सालों तक अध्ययन किया। वैज्ञानिकों ने उस दौरान 317 किलोग्राम के एक पत्थर का विशेष रूप से अध्ययन किया। उनके इस रिसर्च के दौरान वह पत्थर जरा भी नहीं हिला। वहीं कुछ सालों के बाद जैसे ही वैज्ञानिक दोबारा उस पत्थर का पता लगाने के लिए वापस वहां पर पहुंचे, तो वो करीब 1 किलोमीटर दूर मिला। इसे देखने के बाद कई वैज्ञानिक हैरान थे। कई दूसरे वैज्ञानिकों के मुताबिक ये पत्थर तेज हवाओं के कारण खिसकते हैं। हालांकि इन पत्थरों के खिसकने की वजह को लेकर रिसर्चर्स एकमत नहीं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इन पत्थरों को पारलौकिक शक्तियां खिसकाती हैं। वहीं स्पेन की कम्प्लूटेंस यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स का कहना है कि ऐसा यहां की मिट्टी में मौजूद माइक्रोब्स के कारण होता है। ये माइक्रोब्स मिट्टी को चिकना बना देते हैं। इस कारण पत्थर मिट्टी पर खिसकते हैं। गौरतलब बात है कि इन पत्थरों के रहस्यमय ढंग से खिसकने को लेकर कोई ठोस निष्कर्ष अब तक नहीं निकला है। आखिर ये पत्थर अपनी जगह से क्यों खिसकते हैं? ये आज भी एक रहस्य का विषय बना हुआ है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...