Google Analytics Meta Pixel ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ में होगी बड़ी भर्ती, मुख्यमंत्री ने पाँच हजार शिक्षकों की भर्ती को दी मंजूरी - Ekhabri.com

ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ में होगी बड़ी भर्ती, मुख्यमंत्री ने पाँच हजार शिक्षकों की भर्ती को दी मंजूरी

रायपुर, 24 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन के वित्त विभाग ने 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए सहमति प्रदान की है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की उस घोषणा का हिस्सा है जिसमें उन्होंने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मजबूत शैक्षणिक ढांचे की दिशा में ठोस कार्यवाही का भरोसा दिया था।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि “शिक्षा किसी भी राज्य की प्रगति की नींव होती है, और हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चे तक ज्ञान और अवसर दोनों पहुंचे।”

उन्होंने बताया कि यह भर्ती न केवल शिक्षण व्यवस्था को गति देगी बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी।

वित्त विभाग द्वारा दी गई मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। इस निर्णय से विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी, जिससे शिक्षण की गुणवत्ता और निरंतरता दोनों में सुधार होगा।

राज्य सरकार ने पिछले कुछ महीनों में शिक्षा सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं — जिनमें विद्यालय भवन निर्माण, डिजिटल शिक्षा सामग्री का प्रसार और शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। नई भर्ती से इन पहलों को और बल मिलेगा।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा, “शिक्षा में किया गया प्रत्येक निवेश प्रदेश के भविष्य में किया गया निवेश है। यह निर्णय न केवल शिक्षकों की कमी को पूरा करेगा, बल्कि युवाओं को रोजगार और समाज को शिक्षित दिशा देगा।”

Read Also  मुख्यमंत्री को वन मंत्री ने औषधीय पौधा स्टीविया किया भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर विद्यालय में योग्य शिक्षक हों और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। उन्होंने इसे ‘ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम’ बताया।

यह निर्णय प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगा और शिक्षा प्रणाली को नई ऊर्जा देगा। सरकार का यह प्रयास ‘शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़’ की दिशा में एक निर्णायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *