रायपुर, 28 अक्टूबर 2025 — छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के युवाओं ने हिमालय की ऊंचाइयों पर अपने साहस और जज़्बे का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश में आयोजित ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में जशपुर के पर्वतारोहियों ने 5350 मीटर की ऊंचाई तक सफल आरोहण कर इतिहास रचा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के पर्वतारोहण दल को रायपुर स्थित सीएम कैंप कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं के साहस, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि — “जशपुर के युवाओं ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि से प्रदेश के आदिवासी युवाओं में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होगा। ऐसे अभियानों से न केवल आत्मविश्वास बल्कि नेतृत्व और टीम भावना भी विकसित होती है।
जशपुर जिले से गए पर्वतारोहण दल ने हिमालय की दुहांगन वैली में ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और आइस क्लाइंबिंग जैसी कठिन और रोमांचक गतिविधियों में हिस्सा लिया। यह दल जिला प्रशासन जशपुर के सहयोग से सितंबर माह में अभियान के लिए रवाना हुआ था।
युवाओं ने कहा कि शासन और प्रशासन के सहयोग से ही उन्हें इस अभियान का हिस्सा बनने का अवसर मिला। उन्होंने यह भी बताया कि इस अनुभव ने उनमें टीमवर्क, धैर्य और आत्मविश्वास की नई भावना जगाई है।
इस अभियान की शुरुआत एक स्थानीय प्रशिक्षण पहल के रूप में हुई थी, जो धीरे-धीरे एक सशक्त हिमालय अभियान में परिवर्तित हुई। इस पहल ने न केवल प्रदेश के युवाओं में साहसिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ाई, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...