Google Analytics Meta Pixel राज्योत्सव पर आसमान में गूंजा जय जोहार, वायुसेना का शो रोमांचक   - Ekhabri.com

राज्योत्सव पर आसमान में गूंजा जय जोहार, वायुसेना का शो रोमांचक  

रायपुर, 5 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध एरोबेटिक टीम “सूर्यकिरण” ने रोमांचक एयर शो का प्रदर्शन किया। देश के उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के साथ हजारों लोगों ने इस अद्भुत एयर शो का आनंद लिया।

 

वायुसेना के जाबांज पायलटों ने एक घंटे तक अपनी सटीकता, अनुशासन और परस्पर विश्वास का प्रदर्शन करते हुए आसमान में तिरंगे की आकृति बनाई। फाइटर जेट्स के मनमोहक फार्मेशन देखकर दर्शक लंबे समय तक तालियां बजाते रहे। जब विमानों से “जय जोहार” और “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” की आवाज गूंजी, तब पूरा सेंध जलाशय भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

सूर्यकिरण टीम के लीडर ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने आसमान से राज्यवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएं दीं, जबकि छत्तीसगढ़ के स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल ने अपने कॉकपिट से “जय जोहार” का नारा लगाया। यह क्षण राज्यवासियों के लिए गर्व और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बन गया।

 

वायुसेना की हेलीकॉप्टर यूनिट ने भी रोमांचक ‘स्काई ऑपरेशन’ और ‘स्लिपरी ऑपरेशन’ का प्रदर्शन किया, जिसमें गरुड़ कमांडोज ने 15 मीटर ऊंचाई से रस्सी के सहारे उतरने और उड़ान के करतब दिखाए। यह प्रदर्शन न केवल कौशल और शौर्य का उदाहरण था बल्कि संकट के समय बचाव अभियान की झलक भी पेश करता है।

 

नीले आसमान में उड़ते लाल-सफेद विमानों ने हार्ट, डायमंड, ग्रोवर और कॉम्बैट तेजस जैसे शानदार फार्मेशन बनाकर दर्शकों को रोमांचित किया। तिरंगे रंगों की ट्रेल से बना दृश्य इतना आकर्षक था कि पूरा क्षेत्र “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा।

Read Also  आज बस्तर दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी...आदिवासियों के बीच करेंगे जनसभा

 

सूर्यकिरण टीम की विशेषता:

भारतीय वायुसेना की यह एरोबेटिक टीम एशिया की एकमात्र नौ फाइटर विमानों वाली टीम है। वर्ष 1996 में स्थापित इस टीम ने भारत और विदेशों में 700 से अधिक प्रदर्शन किए हैं। यह टीम एचएएल निर्मित हॉक एमके-132 विमानों से उड़ान भरती है और युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने की प्रेरणा देती है।

 

फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने एयर शो के दौरान लाइव कमेंट्री में विमानों की सटीक उड़ान, जोखिम प्रबंधन और प्रशिक्षण के पहलुओं की जानकारी दी।

 

राज्योत्सव के इस अवसर पर आयोजित यह एयर शो न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि इसने युवाओं में देशभक्ति, साहस और वायुसेना के प्रति सम्मान की भावना भी प्रज्वलित की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *