भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप विजेता फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य मुलाकात की और अपनी टीम की ऐतिहासिक जीत की खुशी साझा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को मेडल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
आकांक्षा ने कहा, “छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहीं की मिट्टी और संस्कारों ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की ताकत दी।” मुख्यमंत्री साय ने कहा, “आपकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ की सफलता है। महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप अभियान में छत्तीसगढ़ की बेटी के शामिल होने से प्रदेशवासियों को गर्व महसूस हुआ।”
मुख्यमंत्री ने आकांक्षा की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि खेल, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने खेल अलंकरण सम्मान की पुनः शुरुआत और ओलंपिक में पदक प्राप्त खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की। साथ ही, ‘बस्तर ओलंपिक’ जैसे आयोजन राज्य के सुदूर अंचलों की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किए जा रहे हैं।
आकांक्षा ने वर्ल्ड कप जीत में टीम के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस और रिकवरी को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “मैं मैदान पर खिलाड़ी नहीं थी, लेकिन टीम की सफलता के पीछे मेरी मेहनत भी शामिल है। लगातार प्रयास और आत्मविश्वास से ही सफलता मिलती है।” मुख्यमंत्री साय ने इस उपलब्धि को देखते हुए आकांक्षा को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की।
मुलाकात के दौरान आकांक्षा ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का हवाला देते हुए कहा कि खेल जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि योग, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या उनके फिट रहने के मंत्र हैं। दुर्ग में जन्मी आकांक्षा का परिवार रायपुर में निवास करता है और उनका पैतृक गांव कवर्धा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में अपनी स्कूली शिक्षा और फिजियोथेरेपी में बैचलर की पढ़ाई पूरी की, जबकि मास्टर्स डिग्री कटक से प्राप्त की।
साल 2019 में उन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम (CSCS) के साथ फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में पेशेवर करियर की शुरुआत की और छह वर्षों में राष्ट्रीय खेल जगत में पहचान बनाई। साल 2022 में भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के साथ वर्ल्ड कप अभियान में शामिल हुईं और टीम के शानदार प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...