शेयर बाजार (Stock Market) के लिए बीता सप्ताह शानदार साबित हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों ही प्रमुख इंडेक्स 1.6% से ज्यादा की बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। इस तेजी के बीच, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ की मार्केट वैल्यू (Market Value) में जोरदार उछाल देखने को मिला। इन आठ कंपनियों ने मिलकर सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में अपने निवेशकों को 2.05 लाख करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कराई।
इस हफ्ते की कमाई का आधे से ज्यादा हिस्सा (1.10 लाख करोड़ रुपये) तो सिर्फ दो दिग्गज कंपनियों से आया। निवेशकों पर सबसे ज्यादा पैसों की बरसात टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने की। एयरटेल का मार्केट कैप बीते सप्ताह 55,652 करोड़ रुपये उछलकर 11.96 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया।
दूसरे नंबर पर देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) रही, जिसने निवेशकों को 54,941 करोड़ रुपये का फायदा कराया। इसी के साथ रिलायंस का कुल मार्केट कैप 20.55 लाख करोड़ रुपये हो गया।
इन कंपनियों ने भी दिया मुनाफा
इन दो कंपनियों के अलावा, फायदा कराने वाली लिस्ट में ये 6 कंपनियां भी शामिल रहीं:
TCS: मार्केट कैप 40,757 करोड़ रुपये बढ़कर 11.23 लाख करोड़ रुपये हो गया।
ICICI Bank: मार्केट कैप 20,834 करोड़ रुपये बढ़कर 9.80 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा।
SBI: मार्केट कैप 10,522 करोड़ रुपये बढ़कर 8.92 लाख करोड़ रुपये हो गया।
Infosys: मार्केट कैप 10,448 करोड़ रुपये बढ़कर 6.24 लाख करोड़ रुपये हुआ।
HDFC Bank: मार्केट कैप 9,149 करोड़ रुपये बढ़कर 15.20 लाख करोड़ रुपये हो गया।
HUL: मार्केट कैप 2,878 करोड़ रुपये बढ़कर 5.70 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
हालांकि, इस तेजी के बाजार में भी सेंसेक्स टॉप-10 की दो कंपनियों के निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा। बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) को सबसे ज्यादा 30,147 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जिससे उसका मार्केट कैप 6.33 लाख करोड़ रुपये रह गया। इसके अलावा, देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) की मार्केट वैल्यू भी 9,266 करोड़ रुपये घटकर 5.75 लाख करोड़ रुपये रही। बीते सप्ताह के प्रदर्शन के बाद, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद क्रमशः HDFC बैंक, भारती एयरटेल, TCS और ICICI बैंक का स्थान रहा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...