नए साल के जश्न और धार्मिक यात्रा के लिए अगर आप भी वृंदावन जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर समेत वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मथुरा पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। पुलिस ने 25 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक वृंदावन नगर में बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले चार-पहिया और भारी कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालु अब सीधे अपनी गाड़ियों से शहर के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। शहर को जाम और दुर्घटनाओं से बचाने के लिए यह सख्त कदम उठाया गया है। बाहरी वाहनों को शहर के बाहर बनाई गई निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करना होगा। वहां से श्रद्धालु ई-रिक्शा या पैदल चलकर मंदिरों तक जा सकेंगे। हालांकि, भीड़ को देखते हुए कुछ विशेष दिनों में ई-रिक्शा के संचालन पर भी अतिरिक्त पाबंदी लगाई जा सकती है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने पार्किंग के व्यापक इंतजाम किए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहन पानीगांव लिंक रोड पर स्थित दारुक पार्किंग या पर्यटन सुविधा केंद्र में खड़े किए जा सकेंगे। वहीं, छटीकरा मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए वैष्णो देवी मंदिर के पास अस्थाई पार्किंग, आईटीआई कॉलेज और पागल बाबा मंदिर के पास जगह निर्धारित की गई है।
भारी वाहनों के लिए भी अलग से डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है, जिसके तहत छटीकरा से वृंदावन की ओर जाने वाले सभी कमर्शियल वाहनों पर रोक रहेगी। हालांकि, पुलिस ने स्थानीय निवासियों को राहत देते हुए आईडी कार्ड दिखाने पर प्रवेश की अनुमति दी है। इसके अलावा, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है, ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...