Google Analytics Meta Pixel क्या नाम बदलने से बदल जाता है किस्मत? जानें प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा - Ekhabri.com

क्या नाम बदलने से बदल जाता है किस्मत? जानें प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा

आज के समय में बड़ी संख्या में लोग ज्योतिष और न्यूमरोलॉजी के प्रभाव में आकर अपना नाम या उसकी स्पेलिंग बदल लेते हैं। कई लोगों को यह विश्वास होता है कि नाम बदलने से जीवन की परेशानियां खत्म हो जाएंगी और किस्मत चमक उठेगी। लेकिन वृंदावन के प्रसिद्ध संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज ने इस सोच को भ्रम बताते हुए साफ शब्दों में कहा है कि नाम बदलने से नहीं, बल्कि कर्म और भक्ति से भाग्य बदलता है। एक सत्संग के दौरान जब एक भक्त ने महाराज जी से पूछा कि क्या नाम बदलने से किस्मत बदल सकती है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि नाम की स्पेलिंग बदलने से जीवन में कोई वास्तविक बदलाव नहीं आता। अगर ऐसा होता, तो हर व्यक्ति नाम बदलकर सफल और अमीर बन जाता। उन्होंने कहा कि कई लोग दावा करते हैं कि नाम बदलने के बाद उन्हें सफलता मिली, लेकिन असल में वह उनके पुराने पुण्य कर्मों या मेहनत का फल होता है, न कि नाम परिवर्तन का परिणाम।

 

 

प्रेमानंद महाराज के अनुसार नाम बदलना केवल एक संयोग या भ्रम हो सकता है। ऐसे टोटकों में फंसकर लोग अपना समय और पैसा दोनों बर्बाद करते हैं। महाराज जी ने स्पष्ट किया कि जीवन में सच्चा परिवर्तन बाहरी उपायों से नहीं, बल्कि आंतरिक सुधार से आता है। उन्होंने कहा कि भाग्य कर्मों से बदलता है सत्य बोलना, ईमानदारी से जीवन जीना और दूसरों की सहायता करना ही वास्तविक उपाय हैं। महाराज जी ने यह भी बताया कि भगवान का नाम जप सबसे बड़ा साधन है। विशेष रूप से राधा नाम जप पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि “राधे-राधे” का स्मरण मन को शांति देता है और नकारात्मकता को दूर करता है। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और व्यक्ति स्वयं सही दिशा में आगे बढ़ने लगता है।

Read Also  पत्नी तलाक देने का राजी नहीं हुई तो मोबाइल नंबर समेत 'वांटेड लिख शहर में चिपकाए पोस्टर

 

 

संत प्रेमानंद महाराज ने रत्न पहनने, नाम बदलने और अंगूठियों जैसे उपायों को व्यर्थ बताते हुए चेतावनी दी कि ऐसे टोटके केवल भ्रम पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद ऐसे उपायों से सफल नहीं होते, वे दूसरों को कैसे सफल बना सकते हैं। अगर कभी किसी को लाभ दिखाई भी देता है, तो वह पूर्व जन्मों या वर्तमान जीवन के कर्मों का फल होता है, न कि टोटकों का असर।अंत में महाराज जी ने संदेश दिया कि जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का एकमात्र मार्ग सच्ची भक्ति और अच्छे कर्म हैं। भगवान का नाम लेने से जीवन बदलता है, नाम बदलने से नहीं। श्रद्धा और विश्वास के साथ राधा नाम का जप करने से न केवल मन शांत होता है, बल्कि जीवन की दिशा भी सकारात्मक रूप से बदल जाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *