दुर्ग पुलिस विभाग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने वाले मामले में मोहन नगर थाना क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई सामने आई है। चोरी के एक केस में जब्त की गई कीमती सोने की ज्वेलरी का गबन करने के आरोप में बर्खास्त महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के वक्त वह 9 माह की गर्भवती बताई जा रही हैं।
मामला 4 जुलाई 2022 का है, जब सिंधिया नगर निवासी सोनल द्विवेदी के घर से 79 ग्राम सोने के जेवर और करीब 32 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे। शिकायत की जांच तत्कालीन प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता को सौंपी गई थी। 30 जून 2023 को आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान करीब 2.5 लाख रुपये मूल्य के जेवर बरामद किए गए। आरोप है कि ये जेवर पीड़िता को लौटाने या नियमानुसार मालखाने में जमा करने के बजाय उन्होंने अपने पास रख लिए। रिकॉर्ड में जमा दिखाया गया, लेकिन भौतिक सत्यापन में जेवरात नहीं मिले।
आंतरिक जांच के दौरान जब्त सामान के सुरक्षित न होने और पीड़िता को जेवर वापस न मिलने की बात सामने आई। कई बार नोटिस और स्पष्टीकरण मांगे गए, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद सख्त कदम उठाया गया। 4 मार्च 2025 को मोनिका गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद वह लंबे समय तक फरार रहीं। आखिरकार 2 फरवरी 2026 को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी उनके खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने और पद के दुरुपयोग से जुड़े आरोपों की विभागीय जांच हो चुकी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...
By User 6 /
April 11, 2026 /
दुर्ग।जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उतई बस्ती से बच्ची के गायब होने की...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...