मुख्यमंत्री बघेल की सुरक्षा में सेंध- भाजपा नेता ने पत्नी के साथ सरकारी हेलिकॉप्टर में कराया वेडिंग फोटोशूट, कर्मचारी निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं की प्रशासन में गजब की सेटिंग का संगीन मामला सामने आया है। भाजपा के एक नेता ने नवविवाहिता पत्नी के साथ रायपुर पुलिस लाइन के हैंगर में खड़े सरकारी हेलिकॉप्टर में फोटा शूट करा लिया। वेडिंग शूट की तस्वीरों के सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी सेंध मानते हुए विमानन विभाग ने चीफ पायलट कैप्टन पंकज जायसवाल की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। वहीं विमानन विभाग के एक ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि जशपुर के भाजपा नेता संकेत साय की कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। साय ने रविवार को पत्नी के साथ पुलिस लाइन स्थित हैंगर पहुंचकर सरकारी हेलिकॉप्टर में वेडिंग फोटो शूट कराया। अफसरों का कहना है, विमानन विभाग का ड्राइवर योगेश्वर साय ही दोनों को साथ लेकर हैंगर गया था। उसी ने हैंगर खुलवाया। फोटोशूट काफी देर तक चला, लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा। फोटोशूट की तस्वीरे सामने आने के बाद अब विमानन विभाग और हेलिकॉप्टर की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव और प्रवक्ता विकास तिवारी ने विमानन विभाग में इसकी लिखित शिकायत की है। उसके बाद विमानन विभाग के संचालक नीलम नामदेव एक्का ने कैप्टन पंकज जायसवाल की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति को सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी है। विमानन संचालक ने बताया है, अभी तक की जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन विभाग के ड्राइवर योगेश्वर साय ने उनके लिए हैंगर खुलवाया था। उस ड्राइवर को निलंबित किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व विधायक का भतीजा है संकेत साय
बताया जा रहा है कि संकेत साय भाजपा के कुनकुरी से पूर्व विधायक और जशपुर जिलाध्यक्ष रोहित साय का भतीजा है। संकेत की मां सुशीला साय जनपद पंचायत सदस्य हैं। खुद संकेत जशपुर जिले के ढोंढी बाहर गांव का सरपंच और भारतीय खाद्य निगम में केंद्र सरकार की ओर से मनोनीत सदस्य भी है। विमानन विभाग का ड्राइवर योगेश्वर साय भी इनका रिश्तेदार है। उसी सेटिंग से भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में फोटोशूट को अंजाम दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...