Google Analytics Meta Pixel इंद्रावती नदी पर नए बैराज को स्वीकृति, जगदलपुर को पेयजल राहत - Ekhabri.com

इंद्रावती नदी पर नए बैराज को स्वीकृति, जगदलपुर को पेयजल राहत

रायपुर, 10 मार्च 2026।इंद्रावती नदी पर नए बैराज निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद जगदलपुर नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। महापौर संजय पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा भवन स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सौजन्य भेंट की और बैराज निर्माण की मंजूरी के लिए धन्यवाद दिया।

 

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इंद्रावती नदी पर बनने वाले नए बैराज से जगदलपुर शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा। इससे शहर में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिससे कृषि और जल प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है और धीरे-धीरे शांति स्थापित हो रही है। शांति और सुरक्षा के माहौल में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है।

 

सरकार ने मटनार और देऊरगांव सिंचाई परियोजनाओं को भी सहमति दी है। साथ ही पानी के कम अपव्यय और किसानों तक बेहतर ढंग से पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि राज्य बजट में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से इंद्रावती नदी के महादेव घाट पर बैराज निर्माण की घोषणा की गई है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जगदलपुर शहर को पेयजल समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Read Also  राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने फहराया झंडा

 

इस दौरान नगर निगम के सभापति खेम सिंह देवांगन, निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, योगेन्द्र पाण्डेय, राणा घोष सहित प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *