रायपुर। WhatsApp का देसी विकल्प Sandes ऐप लोगों की डिमांड में शामिल हो गया है. आकर्षक फीचर्स के कारण यूथ भी इसके यूज कर रहे हैं.इसमें दूसरे इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के जैसे कई फीचर्स हैं. इस ऐप में कई चीजें व्हाट्सएप के समान हैं तो कुछ फीचर अलग भी हैं.
WhatsApp और दूसरे इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के विकल्प के तौर पर सरकार ने Sandes ऐप डेवलप किया है. इसको नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने लॉन्च किया गया है. यह नया प्लेटफ़ॉर्म मौजूदा सरकारी इंस्टेंट मैसेजिंग सिस्टम (GIMS) का अपग्रेड वर्जन है जो सरकारी अधिकारियों को व्हाट्सएप जैसे ऐप की सर्विस देने के के लिए विकसित किया गया था.
Sandes ऐप का उपयोग सभी यूजर कर सकते हैं. इसमें साइन अप के लिए मोबाइल नंबर या सरकारी ईमेल आईडी की आवश्यकता होती है. एक बार साइन अप करने के बाद यूजर मैसेज भेज सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही मल्टीमीडिया केंटट भी भेज सकते हैं. व्हाट्सएप और अन्य प्रमुख इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स की तरह Sandes को भी एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड बताया गया है. Sandes ऐप भी साइन अप करने के बाद यूजर को अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी बदलने की अनुमति नहीं देता है. हालांकि आप अपने अकाउंट को को डिलीट करके फिर एक नया मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से बना सकते हैं. इसके विपरीत, व्हाट्सएप में आप आसानी से पुराने फोन नंबर को नए नंबर में प्रोफाइल को डिलीट किए बिना ट्रांसफर कर सकते हैं.
ऐसे करें साइन अप
आपको शुरू में अपने मोबाइल पर सरकार के GIMS portal के माध्यम से Sandes ऐप डाउनलोड करना होगा. एंड्रॉयड 5.0 और इसके बाद के वर्जन पर चल सकेगा. IOS यूजर्स ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. एक बार डाउनलोड करने के बाद आप अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके इस ऐप पर साइन अप कर सकते हैं. एप्लिकेशन आपको ऑथेंटिकेशन के लिए छह अंकों का ओटीपी भेजेगा. ईमेल आईडी केवल सरकारी आईडी तक ही सीमित हैं. यदि आप जीमेल, हॉटमेल या अन्य ईमेल अकाउंट से साइन अप करने का प्रयास करते हैं, तो आपको एक नोटिस दिखाई देगा कि उस डोमेन के ईमेल अलाउ नहीं है. आपको अपने फोन नंबर का इस्तेमाल करके ही साइन अप करना होगा.
क्या कहते हैं यूथ
यूथ की माने तो हर नए एप में कुछ ना कुछ खास होता है. वंशिका फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है उनका कहना है कि वॉट्सएप में प्राइवेसी कि प्रबलाम है अगर संदेश गवर्मेंट लॉन्च कर रही है तो ये ज्यादा विश्वसनीय होगा।
इसी तरह स्टूडेंट श्रीकांत भी मानते हैं वह कहते है हमेशा कुछ नया करना चाहिए उसके लिए ये अच्छा औपशन है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...