Google Analytics Meta Pixel जशपुर में सियान गुड़ी शुरू, बुजुर्गों को मिली डे-केयर सुविधा - Ekhabri.com

जशपुर में सियान गुड़ी शुरू, बुजुर्गों को मिली डे-केयर सुविधा

रायपुर, 17 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित आधुनिक डे-केयर केंद्र ‘सियान गुड़ी’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया और उनसे आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वरिष्ठ नागरिकों में खासा उत्साह देखा गया।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठजनों को फूड बास्केट वितरित किए और उन्हें धार्मिक पुस्तक, शॉल तथा श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बदलती सामाजिक परिस्थितियों में बुजुर्गों को दिन के समय अकेलेपन और उपेक्षा का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘सियान गुड़ी’ की परिकल्पना इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखकर की गई है। यह केंद्र बुजुर्गों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सक्रिय वातावरण उपलब्ध कराएगा, जहां वे दिनभर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर नई ऊर्जा प्राप्त कर सकेंगे।

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सम्मानजनक और खुशहाल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को भी मजबूती मिलेगी।

 

जशपुर के रणजीता स्टेडियम के पीछे भागलपुर रोड स्थित ‘सियान गुड़ी’ केंद्र में योग, प्राणायाम, मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियां, डिजिटल और वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य जांच, दवाओं की उपलब्धता, टेली कंसल्टेशन, फिजियोथैरेपी और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।

 

केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी और पारिवारिक परामर्श की सुविधा भी दी जाएगी। आपात स्थिति में नेशनल हेल्पलाइन 14567 और राज्य स्तरीय सियान हेल्पलाइन 155326 के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Read Also  विधान सभा, रागी के पकोड़े और भजिया का लिया स्वाद

 

‘सियान गुड़ी’ को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिसमें व्हीलचेयर सुविधा, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, पुस्तकालय, रीडिंग कॉर्नर, सीसीटीवी, बायोमैट्रिक सिस्टम और टेलीमेडिसिन जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। यहां प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तक योग, व्यायाम, भोजन, मनोरंजन और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *