Google Analytics Meta Pixel बरसात से पहले नालों की सफाई और जलभराव रोकने के निर्देश   - Ekhabri.com

बरसात से पहले नालों की सफाई और जलभराव रोकने के निर्देश  

रायपुर, 23 अप्रैल 2026।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को जलभराव रोकने, नालों-नालियों की समय पर सफाई और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि बरसात से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि आकस्मिक बारिश में बाढ़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।

 

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने 20-21 अप्रैल को आयोजित समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 मई तक बड़े नालों, नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जून के पहले सप्ताह में राज्य स्तरीय टीम द्वारा विभिन्न निकायों में सफाई कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। यदि कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी और इंजीनियरों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विभाग ने नगर निगम आयुक्तों और नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी नालों और नालियों की गहराई तक सफाई कराई जाए। साथ ही, जल प्रवाह में बाधा बनने वाले निर्माण सामग्री, अतिक्रमण और अन्य अवरोधों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि नदियों और अन्य जल स्रोतों में किसी प्रकार का प्रदूषण न हो।

 

शहरों के मुख्य मार्गों, गलियों और चौराहों में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने यह भी कहा है कि बरसात के पहले बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएं, जहां आवश्यक अमला, उपकरण और मशीनरी उपलब्ध रहे। इन नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे सक्रिय रखने और उनके संपर्क नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read Also  रतलाम में मालगाड़ी के 16 डिब्बे बेपटरी, मुंबई-दिल्ली रेलमार्ग बंद

 

निचली बस्तियों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर सुरक्षित स्थानों की पहचान करने को कहा गया है, ताकि आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत दी जा सके। बाढ़ के दौरान स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए भी सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसके अलावा, विभाग ने पेड़ों पर लगे साइन बोर्ड, विज्ञापन, बिजली के तार, हाईटेंशन लाइन और अन्य संभावित खतरनाक सामग्री को हटाने के निर्देश भी जारी किए हैं, ताकि तेज बारिश और आंधी के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *