Google Analytics Meta Pixel अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में दौड़े हजारों धावक-हैदराबाद के अनीब थापा रहे पहले स्थान पर - Ekhabri.com

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में दौड़े हजारों धावक-हैदराबाद के अनीब थापा रहे पहले स्थान पर

 छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से 11 हजार 797 धावकों ने कराया था पंजीयन, महिला वर्ग में उत्तरप्रदेश की रीनू रही अव्वल, तामसी सिंह ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

रायपुर। अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन में आज हजारों धावकों ने दौड़ लगाई। मैराथन दौड़ सबेरे 6.30 बजे जिला मुख्यालय नारायणपुर के उच्चतर माध्यमिक विधालय मैदान से शुरू हुई। इस मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के 11 हजार 797 धावकों ने आॅनलाइन पंजीयन कराया था। बस्तर सांसद  दीपक बैज ने अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के तीसरे आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मती फूलोदेवी नेताम, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष  चंदन कश्यप, भिलाई नगर विधायक  देवेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष मती सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष  प्रमोद नेलवाल, कमिश्नर  जी.आर. चुरेन्द्र, कलेक्टर  धर्मेश कुमार साहू, बस्तर आईजी  पी.सुंदरराज, पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  राहुल देव एनएमडीसी और भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारीगण और अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के ब्रांड एम्बेस्डर  अनुज शर्मा और अनुराग शर्मा एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।  सांसद  बैज और मुख्य अतिथियों ने सभी विजयी धावकों को पुरस्कृत किया और अपनी शुभकामनाएं दी। पहले स्थान प्राप्त विजेताओं को मैडल और 1 लाख 61 हजार रुपए की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान पर रहे धावक को 61 हजार रूपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 31 हजार रूपए की नकद राशि और मैडल से पुरस्कृत किया गया। मैराथन दौड में 10 स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही नारायणपुर जिले और ओरछा विकासखंड के 10 पुरूष वर्ग और 10 महिला वर्ग को भी मैडल और 5-5 हजार रूपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
–    मैराथन दौड़ शुरू होने के पूर्व हजारों धावकों को कराया जुम्बा डांस
मैराथन दौड़ शुरू होने के पूर्व हजारों धावकों को वार्मअप कराने हेतु जुम्बा डॉस कराया गया, जिसका धावकों ने खूब आनंद लिया। मैराथन दौड़ ओरछा विकासखंड के ग्राम बासिंग में संपन्न हुई जहां विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। पुरूष वर्ग में हैदराबाद के अनीब थापा मगर ने 55 मिनट 19 सेकंड में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महाराष्ट्र के धावक  अंगारिया विक्रम सिंह भरत ने 55 मिनट 59 सेकण्ड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महाराष्ट्र के ही दीपक बापू 56 मिनट 39 सेकण्ड में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की धाविका कुमारी रीनू प्रथम
महिला वर्ग में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन वर्ष 2020 में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली उत्तर प्रदेश की धाविका कुमारी रीनू ने इस मैराथन में 1 घंटा 7 मिनट 16 सेकेन्ड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के ही धाविका कुमारी तामसी सिंह ने 1 घंटा 7 मिनट 58 सेकण्ड में दौड़ पूरी कर द्वितीय स्थान पर रही। तीसरा स्थान महाराष्ट्र की कुमारी ज्योति जे चौहान ने प्रापत किया। इन्होंने दौड़ 1 घंटा 8 मिनट 42 सेकण्ड में पूरी की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...