Google Analytics Meta Pixel गांव की चौपाल में मुख्यमंत्री का संवाद, मौके पर समाधान निर्देश - Ekhabri.com

गांव की चौपाल में मुख्यमंत्री का संवाद, मौके पर समाधान निर्देश

रायपुर, 16 मई 2026।सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोसला का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। उनकी सादगी उस समय देखने को मिली, जब वे बिना किसी औपचारिकता के पीपल के पेड़ की छांव में चौपाल लगाकर खाट पर बैठ गए और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।

 

चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, महिलाओं और किसानों से बातचीत कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने विशेष रूप से पटवारी की नियमित उपस्थिति पर सवाल किया और संतोषजनक जवाब मिलने पर अधिकारियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

 

*महिलाओं और स्व-सहायता समूहों पर विशेष फोकस*

 

चौपाल के दौरान सावित्री कश्यप ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे परिवार की जरूरतें पूरी हो रही हैं। वहीं “लखपति दीदी” नीमा तिवारी ने बिहान योजना के माध्यम से आटा चक्की व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की कहानी साझा की। मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना करते हुए अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करने की बात कही।

 

*आवास योजना और किसानों को राहत*

 

अधिकारियों ने जानकारी दी कि ग्राम कोसला में पिछले ढाई वर्षों में 474 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ा जाएगा। साथ ही किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की बात भी दोहराई।

Read Also  कलिंगा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

 

 

*गांव के लिए बड़ी घोषणाएं*

 

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम कोसला में “महतारी सदन” और हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण की घोषणा की। इन घोषणाओं से ग्रामीणों, खासकर महिलाओं और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है।

 

*उपस्थित रहे ये प्रमुख लोग*

 

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *