रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रदेश में उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। यह दौरा राज्य के विकास, सुरक्षा और सुशासन को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने स्वागत संदेश में कहा कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री का आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से छत्तीसगढ़ शांति, सुशासन और विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि गृहमंत्री के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के संयुक्त प्रयासों से बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है और अब यह क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
उन्होंने विश्वास जताया कि अमित शाह का यह प्रवास प्रदेश के विकास कार्यों को और अधिक गति देगा तथा बस्तर को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा।
प्रदेश की जनता की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया।









