Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल  - Ekhabri.com

आज का राशिफल 

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर वाहन न चलाएं, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जो कि बेहतर रहेंगे। आपको अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।

 

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है। भाइयों से आपकी खूब पटेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना होगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी किसी छोड़ी भी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

 

 

मिथुन राशि : आज बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको अपने खर्च करने में समस्या आएगी। किसी नए काम की शुरुआत बिना सलाह मशवरे के करना नुकसान देगा। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। संतान से आप यदि कोई वादा करें, तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। आपकी पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठ सकती हैं।

 

 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। अपने कामों से एक नई पहचान बनेगी। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है।

Read Also  राज्यपाल ने न्यायमूर्ति उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ

 

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिले, तो आप उसे निभाने की पूरी कोशिश करें। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपनी शौक मौज की चीजों के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। संतान की पढ़ाई और लिखाई को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आज कोई दांतों से संबंधित समस्या हो सकती है।

 

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। पिताजी आपके पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्याओं को लेकर आपको कोई सलाह देंगे। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप अपने भाई व बहनों से यदि धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। ससुराल पक्ष का किसी व्यक्ति से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, जो की आपको बुरी लगेगी।

 

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्सो को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी इनकम बेहतर रहेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। किसी नए वाहन की खरीदारी आप संतान की फरमाइश पर कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी बाहरी व्यक्ति को अपने रिश्ते में नहीं आने देना है, नहीं तो इससे खटपट होने की संभावना है।

Read Also  आज का राशिफल

 

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको कोई टेंडर मिलते-मिलते रह सकता है, जिससे आपकी टेंशन बढ़ेगी। लेकिन आपको किसी संतान के करियर से संबंधित समस्या से राहत मिलेगी और आप किसी प्रॉपर्टी आदि की भी खरीदारी कर सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या लेकर आएगा, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दे, नहीं तो फैसला आपके पक्ष से दूसरे के पक्ष में जा सकता है। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।

 

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से सराबोर रहने वाला है, क्योंकि नौकरी में आपको अच्छा प्रमोशन मिल सकता है। संतान भी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपके मनमाने व्यवहार के कारण आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपने आलस्य को त्याग कर कामों में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। दान धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।

 

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। आप यदि किसी सरकारी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके लिए आपको अपने किसी मित्र से मदद लेनी पड़ सकती है। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी। यदि ऐसा हो, तो आप मनाने की पूरी कोशिश करें।

 

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका कोई विरोधी आपके सामने आ सकता है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी, लेकिन आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा। किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

 

 

मीन राशि : आज आपको अपने ध्यान को केंद्रित करके कामों को करने की आवश्यकता है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपसे कामों मे कोई गड़बड़ी हो सकती है। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसके लिए वह अपने सीनियर से सलाह ले सकते हैं। यदि आपका कोई पुराना लेनदेन लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी हो सकता है। घूमने फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मोबाइल लूट, सुरक्षा पर सवाल

By User 6 / May 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर, बिलासपुर में आग उगल रहा सूरज

By Reporter 5 / May 20, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *