हैप्पी बर्थ डे टाइगर श्राफ: जानें कैसे हासिल किया इतना बड़ा मुकाम, यह है असली नाम

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। टाइगर का जन्म 2 मार्च 1990 को हुआ था। मालूम हो कि अभिनेता के पिता जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के जाने माने अभिनेताओं में से एक हैं। बागी 3 के अभिनेता का असली नाम टाइगर नहीं है। उनका नाम जय हेमंत श्रॉफ है, लेकिन उनके पिता जैकी श्रॉफ बचपन से उन्हें टाइगर के नाम से बुलाते थे। ऐसे में जब वो फिल्मों में आए तो उन्होंने खुद का नाम बदल कर टाइगर रख लिया। टाइगर श्रॉफ ने साजिद नाडियावाला की फिल्म हीरोपंती के साथ 2014 में अपने करियर की शुरुआत की थी। टाइगर डांस के शौकीन और फिटनेस फ्रीक भी हैं। इस फिल्म में टाइगर के डांस ने युवाओं का दिल जीत लिया। जिस कारण टाइगर अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गए। हीरोपंती के लिए स्टार ने गिल्ड, लाइफ ओके स्क्रीन और आइफा अवार्ड जीता। बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने ताइक्वॉन्डो में ब्लैक बेल्ट हासिल किया है। उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था। वहीं, माइकल जैक्शन और रितिक रोशन टाइगर के डांस आइकॉन हैं, उनके डांस मूव्स में भी यह साफ दिखता है। साल 2014 में उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ ने फिल्म बागी की। उनकी यह फिल्म भी हिट साबित हुई। इसके बाद टाइगर श्रॉफ ए फ्लाइंग जट्ट, बागी 3, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और वॉर में नजर आए। फिल्म वॉर टाइगर श्रॉफ के अब तक के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। वह इस फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ नजर आए थे। टाइगर श्रॉफ अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। टाइगर श्रॉफ का नाम लंबे समय से अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ जुड़ता आ रहा है। इन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक-दूसरे डेट कर रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ के दिशा पटानी संग सात फेरे लेने के सवाल पर बोले जैकी
टाइगर श्रॉफ दो मार्च को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके चाहने वाले और उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। टाइगर की मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ ने जन्मदिन के मौके पर उनकी बचपन की तस्वीरें साझा की हैं। वहीं जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे के बारे में कई राज खोले हैं। एक इंटरव्यू में जैकी श्रॉफ ने टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन पर उनके प्लान के बारे में कहा कि सामान्य तौर पर वह अपने बेटे के जन्मदिन पर पेड़ लगाते हैं। यह श्रॉफ परिवार की जन्मदिन की परंपरा है। टाइगर ने जरूर अपनी मां और बहन कृष्णा के लिए कुछ योजनाएं बनाई होंगी। जैकी ने बताया कि ‘मेरी शूटिंग है इसलिए शाम को कुछ प्लान बने। शायद हम घर पर डिनर करें।’ 64 वर्षीय जैकी ने बताया कि उन्होंने कुछ बड़ा प्लान नहीं किया है। वह (टाइगर) फिलहाल काम में व्यस्त है। टाइगर के बचपन के दिनों को याद करते हुए वह कहते हैं कि वह जब बच्चा था तब से वह सपने देखता था। जैकी कहते हैं कि टाइगर सिर्फ उन्हीं चीजों पर ध्यान लगाता है जो उसे लगता है कि इसे अभी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘जब मैं बच्चों से मिलता हूं, तो वे बहुत खुश होते हैं और वह बताते हैं कि उन्होंने सिक्स पैक कैसे बनाए। वह क्या खाते हैं।’ टाइगर की गर्लफे्रंड दिशा पटानी से शादी के बारे में पूछने पर जैकी श्रॉफ कहते है कि उनके बेटे ने अभी अपने काम से शादी कर ली है। उन्हें नहीं लगता कि टाइगर अभी इससे ध्यान हटाने वाला है क्योंकि वह जब भी कुछ करने की ठान लेता है तो उसे पूरा करके ही रहता है। जैकी आगे कहते हैं कि ‘अगर वह शादी करता है तो मैं जानता हूं कि फिर वह उस पर फोकस करेगा।’ इससे पहले जैकी ने बेटे टाइगर श्रॉफ की रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा था कि टाइगर को अपनी पहली दोस्त मिल गई थी जिसकी उम्र 25 साल है। इसके बाद उसने इधर-उधर नहीं देखा। इन दोनों में काम करने का जुनून एक सा है। डांस और वर्कआउट साथ करते हैं। वह आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं इसलिए उसे अनुशासन के मायने पता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...