Google Analytics Meta Pixel सीएम व डॉ. रमन के सवाल-जवाब के बीच विपक्ष की टीका-टिप्पणी पर अध्यक्ष की नसीहत-दो पहलवानों को निपटने दीजिए... - Ekhabri.com

सीएम व डॉ. रमन के सवाल-जवाब के बीच विपक्ष की टीका-टिप्पणी पर अध्यक्ष की नसीहत-दो पहलवानों को निपटने दीजिए…

रायपुर। पांचवी विधानसभा में यह पहला मौक़ा था जबकि प्रश्नकाल की शुरुआत में सवाल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया और जवाब मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया। प्रश्न और उत्तर में स्वाभाविक गंभीरता बनी रही लेकिन इस बीच सदन में चुटकी ली जाते रहे और ठहाके गूंजते रहे। प्रश्नकाल में आए इस संयोग को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा कि मुझे कुंवर बेचैन की पंक्तियां याद आ रही हैं। कुछ प्रश्न ऐसे होते हैं जो पूछे नहीं जाते। कुछ उत्तर ऐसे होते हैं जो बतलाए नहीं जाते। इसके बाद प्रश्नकाल शुरु हुआ जिसमें वरिष्ठ सदस्य डॉ. रमन सिंह ने हैलीकाप्टर किराए पर लिए अनुबंध को लेकर सरकार द्वारा दी गई जानकारी का संदर्भ देते हुए यह कहते हुए सुरक्षा पर चिंता जताई कि अनुबंध की सूची के छठवें नंबर पर सीजी एविएशन कंपनी प्रोपाईटर कंपनी है, इस एनएसओपी परमिट होना चाहिए जो नहीं है। यह तो सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न है। क्या आप समीक्षा करेंगे। इस पर सदन के नेता भूपेश बघेल ने जवाब दिया कि यह अनुबंध 2013 से हुए हैं और एनएसओपी परमिट कंपनी से वह कंपनी अनुबंधित है। तभी सदस्य अजय चंद्राकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप की सुरक्षा की चिंता कर रहे हैं। आप धन्यवाद भी नहीं दे रहे हैं। सदन के नेता भूपेश बघेल ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं धन्यवाद देता हूँ और आप को भी धन्यवाद देता हूँ कि आपने ध्यान दिलाया। इस के तुरंत बाद सदस्य अमरजीत भगत ने कहा कि दो लोग के बीच में आप काहे दाल भात में मूसरचंद बन रहे हैं भई। इसी के तत्काल बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि दो पहलवानों को निपटने दीजिए आप लोग शांत रहिए। इसके बाद वरिष्ठ सदस्य डॉ रमन सिंह ने कहा कि यह जानकारी सही नहीं है। एनएसओपी परमिट कंपनी ही होनी चाहिए। क्या इसकी समीक्षा होगी। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नश्चित तौर और परीक्षण करा लेते हैं। सुरक्षा में कोई ढील नहीं होगी।
-मंत्री बनाने के वादे पर सत्यनारायण संतुष्ट!
प्रश्नकाल में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज शिकायतों के मामले को लेकर सत्यनारायण शर्मा का सवाल था। जिस पर सत्यनारायण शर्मा ने मुख्यमंत्री के जवाब पर संतुष्टि जाहिर की। सत्यनारायण शर्मा द्वारा संतुष्टि जाहिर करने पर विपक्ष ने चुटकी की। अजय चन्द्राकर में कांग्रेस सदस्यों द्वारा संतुष्टि जाहिर करने को संसदीय मंत्री रविन्द्र चौबे का फ्लोर मैनेजमेंट बताया। अजय चंद्राकर ने लगाया आरोप कल कांग्रेस विधायक संत नेताम के सवालों पर सरकार घिर गई थी। उसको देखते हुए आज कांग्रेस के सभी सदस्यों को संतुष्ट होकर बैठने को कहा गया है। पुन्नूलाल मोहले ने मुख्यमंत्री पर कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जरूर सत्यनारायण शर्मा को मंत्री बनाने का वादा किया है इसलिए वह संतुष्ट हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने की आपत्ति करते हुए कहा कि ऐसा कोई वादा नहीं किया गया है और ऐसी बात कहना उचित नहीं है।
मौत पर हंगामा
प्रश्नकाल के बाद विपक्ष ने बस्तर में पुलिस अभिरक्षा में ग्रामीण की मौत का मामला उठाया। नक्सली बताकर गिरफ्तारी और बाद में अभिरक्षा में मौत को लेकर विपक्ष ने काम रोको प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की। पांडे कवासी नामक महिला की हुई थी मौत , अभिरक्षा में आत्महत्या या हत्या को लेकर आरोप-प्रत्यारोप हुए। विपक्ष की मांग को आसंदी ने खारिज किया। चर्चा कराने की मांग को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया। सदन की कार्यवाही को पांच मिनट के लिए स्थगित किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...