Google Analytics Meta Pixel महाजेनको और अदाणी फाउंडेशन के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ - Ekhabri.com

महाजेनको और अदाणी फाउंडेशन के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

– 65 महिलाओं और किशोरियों को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण और रोजगार

 

– प्रशिक्षार्थियों के बीच एप्रन और सिलाई किट का भी वितरण

 

रायगढ़, 13 जून 2026। महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (महाजेनको) ने अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से मुड़ागाव और चितवाही जैसे ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के कौशल विकास के लिए नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

फ़िलहाल इस केंद्र में आसपास के क्षेत्रों की 65 महिलाएं और युवतियां सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के दिन इन्हें सिलाई से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ प्रशिक्षण किट भी प्रदान किया गया, जिससे ये भविष्य में स्वरोजगार शुरू कर सकें।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती दीप्ति गेसमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री शैलेश एम. पड़ोल ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इससे वे अपने कौशल को विकसित कर बेहतर आजीविका के अवसर प्राप्त कर सकेंगी। विशिष्ट अतिथियों में श्री डी.बी. खोबरागढ़े और श्री चंद्रकांत एम. बाले सहित महाजेनको टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें मुड़ागाव से श्री जहाज राम भगत, श्री महेशराम सिन्हा, श्री भारत सिन्हा, श्री गुलाबी यादव, श्री धमेंद्र महंत तथा चितवाही से श्री गंगाराम पोरते (सरपंच), श्री लक्ष्मी प्रसाद सिन्हा, श्री नवीन शर्मा, श्री घनश्याम साहू शामिल रहे। इसके अलावा अदाणी की ओर से क्लस्टर प्रमुख, सीएसआर प्रमुख, भू विभाग प्रमुख एवं सीएसआर टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Read Also  75 वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने रायपुर राजभवन में किया ध्वजारोहण

 

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण केंद्र में अध्ययनरत सभी प्रशिक्षार्थियों को एप्रन एवं सिलाई किट का वितरण किया गया। यह पहल महिलाओं और किशोरियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे न केवल उनकी आजीविका के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा और वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *