अंतागढ़। कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टेमरुपानी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जहां आयोजित एक विशेष सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व में कलार समाज को छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने वाले कुछ परिवारों ने पूरी तरह स्वेच्छा से अपने मूल सनातन धर्म में घर वापसी कर ली है. यह पूरा कार्यक्रम कलार समाज के आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन एवं शौर्य की प्रतीक माता बहादुर कलारीन के चित्र के समक्ष संपन्न हुआ.
वैदिक मंत्रोचार, विधिवत पूजा-अर्चना और विशेष धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से परिवारों का शुद्धिकरण कराया गया. इस मौके पर उपस्थित समाज के पदाधिकारियों, ग्राम पटेल, गायता और बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने घर लौटे परिवारों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल होने पर बधाई दी.धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कलार समाज ब्लॉक अंतागढ़ के अध्यक्ष ललित बघेल, क्षेत्र अधिकारी (अंतागढ़) बिरसिंग जैन, क्षेत्र अधिकारी (ताड़ोकी) लछीन्दर बड़बसिया, संरक्षक सनत बघेल, कोषाध्यक्ष दीपक बघेल, प्रधान सचिव निरुप, सह सचिव राकेश जैन एवं नरेश नेताम सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे.









