रायपुर। राजधानी रायपुर में नशा के कारोबार को रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस ने एक कुख्यात नशा तस्कर के आर्थिक साम्राज्य को ध्वस्त करते हुए उसकी लगभग 42 लाख रुपये की संपत्तियों को ‘साफेमा’ (SAFEMA) सक्षम प्राधिकारी के आदेश से फ्रीज करा दिया है। यह कार्रवाई शहर में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों के बीच हड़कंप मचाने वाली है।आरोपित की पहचान आदतन अपराधी मुकेश उर्फ “मुकेश बनिया” के रूप में हुई है, जिसके विरुद्ध हत्या, मारपीट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे 31 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
फरवरी 2026 में थाना सिटी कोतवाली और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की एक संयुक्त छापामार कार्रवाई में उसे भारी मात्रा में गांजा, नशीली गोलियों (अल्प्राजोलम) और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता को देखते हुए उसके विरुद्ध पूर्व में PIT-NDPS Act के तहत डिटेंशन ऑर्डर भी जारी किया गया था।
पुलिस की विस्तृत वित्तीय जांच में यह खुलासा हुआ कि तस्कर ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित काली कमाई से एक आलीशान आवासीय मकान और तीन वाहन खरीदे थे। इस साक्ष्य के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F(1) के तहत इन संपत्तियों को फ्रीज करने का प्रस्ताव भेजा था। मुंबई स्थित SAFEMA सक्षम प्राधिकारी ने मामले के दस्तावेजों और साक्ष्यों का परीक्षण करने के उपरांत फ्रीजिंग ऑर्डर को कन्फर्म कर दिया है। आपको बता दे कि अब इस आदेश के प्रभावी होने के बाद आरोपित के लिए इन संपत्तियों को बेचना, गिरवी रखना या हस्तांतरित करना असंभव हो गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत, आरोपी को इन संपत्तियों के वैध आय स्रोत का प्रमाण देना होगा। यदि वह ऐसा करने में विफल रहता है, तो इन संपत्तियों को सरकार द्वारा स्थायी रूप से जब्त (Forfeiture) कर लिया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...