Google Analytics Meta Pixel कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, उद्योग, कर और बिजली व्यवस्था में सुधार - Ekhabri.com

कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, उद्योग, कर और बिजली व्यवस्था में सुधार

रायपुर, 08 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण और दूरगामी फैसले लिए गए। इन निर्णयों का उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना, उद्योगों को प्रोत्साहन देना और नागरिक सुविधाओं में सुधार करना है।

बैठक में बिजली भुगतान व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए डायरेक्ट डेबिट मैंडेट (DDM) प्रणाली लागू करने को मंजूरी दी गई। इससे एनटीपीसी सहित केंद्रीय विद्युत उपक्रमों से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी और राज्य पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।

बस्तर फाइटर्स से जुड़े भर्ती और सेवा नियमों में संशोधन को भी स्वीकृति दी गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2026 के प्रारूप को मंजूरी दी गई। इसके तहत विश्वविद्यालयों की स्थापना और संचालन को अधिक व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के प्रावधान किए गए हैं।

कर व्यवस्था में सुधार करते हुए वैट (VAT) संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई, जिसके तहत वाणिज्यिक कर अधिकरण को समाप्त किया जाएगा और लंबित मामलों को राजस्व मंडल को सौंपा जाएगा। इसके अलावा जीएसटी कानून को सरल बनाने और रिफंड प्रक्रिया को तेज करने के लिए जीएसटी संशोधन विधेयक को भी स्वीकृति दी गई।

राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गई है। साथ ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत करने के लिए नया विधेयक लाया गया है, जिसमें डीम्ड परमिशन, सेल्फ सर्टिफिकेशन और थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन जैसे प्रावधान शामिल हैं। इस पहल के साथ छत्तीसगढ़ ऐसा कानून लाने वाला देश का पहला राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Read Also  बढ़ती गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, ये 22 ट्रेनें कैंसिल...यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट...!!

नवा रायपुर में भूखंड आवंटित लोगों को राहत देने के लिए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना 2026 को मंजूरी दी गई है, जिससे बकाया भुगतान और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी।

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) संशोधन अधिनियम 2024 को राज्य में लागू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

किरायेदारी विवादों के समाधान और खाली मकानों को किराये पर देने को बढ़ावा देने के लिए भाड़ा नियंत्रण अधिनियम में संशोधन को स्वीकृति दी गई है।

इसके अलावा राजनांदगांव में 2000 सीटों वाले आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण के लिए भूमि आवंटन का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया है।

इन सभी फैसलों से राज्य में निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *