Google Analytics Meta Pixel मुनगा से बनेगा सुपोषित छत्तीसगढ़, घर-घर अभियान की शुरुआत - Ekhabri.com

मुनगा से बनेगा सुपोषित छत्तीसगढ़, घर-घर अभियान की शुरुआत

रायपुर, 28 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कुपोषण को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने “घर-घर मुनगा, हर आंगन मुनगा” अभियान की शुरुआत की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों से वर्षा ऋतु के दौरान अधिक से अधिक मुनगा (सहजन) पौधे लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल पोषण स्तर को बेहतर बनाएगा, बल्कि स्वस्थ और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों और घरों में “सुपोषण वृक्ष-मुनगा” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों, किशोरियों और माताओं को स्थानीय स्तर पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। मुनगा को “मदर्स ट्री” के रूप में जाना जाता है, जो प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विभिन्न विटामिन से भरपूर होता है। यह बच्चों के शारीरिक विकास, मातृ स्वास्थ्य और एनीमिया की रोकथाम में बेहद लाभकारी माना जाता है।

 

मंत्री ने कहा कि सरकार पोषण सुधार को जनभागीदारी आधारित अभियान के रूप में आगे बढ़ा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों और घरों में मुनगा पौधरोपण से न केवल पोषण जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

 

# जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील

 

मंत्री ने सांसदों, विधायकों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान का नेतृत्व करने का आग्रह किया है। उन्होंने स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर मुनगा पौधरोपण कर “सुपोषण वाटिका” विकसित करने पर जोर दिया।

 

# सामूहिक भागीदारी से बनेगा जनआंदोलन

 

इस अभियान को सफल बनाने के लिए महिला स्व-सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। खेतों, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए मुनगा के पौधे पोषण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने में भी मदद करेंगे।

Read Also  आजादी के अमृत महोत्सव की तीसरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुई राज्यपाल उइके

 

मंत्री ने कहा कि मुनगा का हर पौधा स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा, “घर-घर मुनगा, हर आंगन मुनगा—सुपोषित बचपन और स्वस्थ परिवार ही नए छत्तीसगढ़ की नींव है।”

 

उन्होंने विश्वास जताया कि जनसहयोग से यह अभियान एक सशक्त जन-आंदोलन बनेगा और छत्तीसगढ़ को सुपोषित एवं हरित राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *