कोरोना संक्रमण से बेहाल पाकिस्तान की मदद के लिए भारत ने हाथ बढ़ाया है। भारत पाकिस्तान को 45 मिलियन डोज (4.5 करोड़) वैक्सीन दान करेगा। पाकिस्तान को यह वैक्सीन गावी वैक्सीन समझौते के तहत दी जाएगी। भारत ने पाकिस्तान के साथ सितंबर 2020 में इस समझौते पर साइन किया गया था। यह जानकारी पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्विस के संघीय सचिव आमिर अशरफ ख्वाजा ने दी। उन्होंने बताया कि मार्च में भारत में निर्मित कोविड-19 वैक्सीन की 4.5 करोड़ खुराक मिलने वाली है।
ख्वाजा ने कहा कि वैक्सीन के यह खुराक Gavi अलायंस के तहत पाकिस्तान को दी जाएगी। ‘वैक्सीन और टीकाकरण के लिए ग्लोबल अलायंस’ (Gavi) सार्वजनिक-निजी वैश्विक स्वास्थ्य भागीदारी है, जिसका मकसद गरीब मुल्कों तक वैक्सीनेशन की पहुंच को सुनिश्चित करना है। Gavi की स्थापना साल 2000 में की गयी थी, ताकि दुनिया के गरीब मुल्कों में रहने वाले बच्चों तक वैक्सीन की पहुंच हो सके।
वैक्सीन की कुल खुराक में से 1.6 करोड़ खुराक इस साल जून तक पाकिस्तान को दी जाएगी। पाकिस्तान को भारत निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोनावायरस वैक्सीन की मुफ्त खुराक मिलेगी, जो देश की 20 प्रतिशत आबादी को कवर देगा। भारत 65 मुल्कों को कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति कर रहा है। वहीं, कई विदेशी देशों ने अनुदान के आधार पर वैक्सीन प्राप्त की है, जबकि अन्य मुल्कों ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित की गई कीमत के आधार पर वैक्सीन खरीदी है।
अब तक पाकिस्तान को छोड़कर भारत के सभी पड़ोसी मुल्कों को वैक्सीन की आपूर्ति की गई है।अफगानिस्तान, मालदीव, नेपाल और बांग्लादेश ने भारत निर्मित वैक्सीन का उपयोग करके अपने वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। पिछले हफ्ते, अफगानिस्तान ने स्वास्थ्य कर्मियों और अफगान सेना के सदस्यों को वैक्सीन लगाते हुए अपने देश में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और वैक्सीन के सबसे बड़े उत्पादक भारत ने न केवल अफगानिस्तान की संसद और बांधों को ही निर्मित किया है, बल्कि हमारे जीवन और आजीविका हासिल करने के मामले में भी हमारे साथ भागीदार हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...