Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तानियों को कोरोना से बचाएगी भारतीय वैक्सीन की 4.5 करोड़ डोज - Ekhabri.com

पाकिस्तानियों को कोरोना से बचाएगी भारतीय वैक्सीन की 4.5 करोड़ डोज

कोरोना संक्रमण से बेहाल पाकिस्तान की मदद के लिए भारत ने हाथ बढ़ाया है। भारत पाकिस्तान को 45 मिलियन डोज (4.5 करोड़) वैक्सीन दान करेगा। पाकिस्‍तान को यह वैक्सीन गावी वैक्सीन समझौते के तहत दी जाएगी। भारत ने पाकिस्तान के साथ सितंबर 2020 में इस समझौते पर साइन किया गया था। यह जानकारी पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्विस के संघीय सचिव आमिर अशरफ ख्वाजा ने दी। उन्‍होंने बताया कि मार्च में भारत में निर्मित कोविड-19 वैक्सीन की 4.5 करोड़ खुराक मिलने वाली है।

ख्वाजा ने कहा कि वैक्सीन के यह खुराक Gavi  अलायंस के तहत पाकिस्तान को दी जाएगी। ‘वैक्सीन और टीकाकरण के लिए ग्लोबल अलायंस’ (Gavi) सार्वजनिक-निजी वैश्विक स्वास्थ्य भागीदारी है, जिसका मकसद गरीब मुल्कों तक वैक्सीनेशन की पहुंच को सुनिश्चित करना है। Gavi की स्थापना साल 2000 में की गयी थी, ताकि दुनिया के गरीब मुल्कों में रहने वाले बच्चों तक वैक्सीन की पहुंच हो सके।

वैक्सीन की कुल खुराक में से 1.6 करोड़ खुराक इस साल जून तक पाकिस्तान को दी जाएगी। पाकिस्तान को भारत निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोरोनावायरस वैक्सीन की मुफ्त खुराक मिलेगी, जो देश की 20 प्रतिशत आबादी को कवर देगा। भारत 65 मुल्कों को कोविड-19 वैक्सीन की आपूर्ति कर रहा है। वहीं, कई विदेशी देशों ने अनुदान के आधार पर वैक्सीन प्राप्त की है, जबकि अन्य मुल्कों ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित की गई कीमत के आधार पर वैक्सीन खरीदी है।

अब तक पाकिस्तान को छोड़कर भारत के सभी पड़ोसी मुल्कों को वैक्सीन की आपूर्ति की गई है।अफगानिस्तान, मालदीव, नेपाल और बांग्लादेश ने भारत निर्मित वैक्सीन का उपयोग करके अपने वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। पिछले हफ्ते, अफगानिस्तान ने स्वास्थ्य कर्मियों और अफगान सेना के सदस्यों को वैक्सीन लगाते हुए अपने देश में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और वैक्सीन के सबसे बड़े उत्पादक भारत ने न केवल अफगानिस्तान की संसद और बांधों को ही निर्मित किया है, बल्कि हमारे जीवन और आजीविका हासिल करने के मामले में भी हमारे साथ भागीदार हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...