Google Analytics Meta Pixel मॉडल पर हमला करने वाला जोमेटो का डिलीवरी ब्वॉय हुआ गिरफ्तार - Ekhabri.com

मॉडल पर हमला करने वाला जोमेटो का डिलीवरी ब्वॉय हुआ गिरफ्तार

आॅर्डर कैंसिल करने पर मारा था घूंसा
बेंगलुरु। बेंगलुरु में आॅर्डर कैंसिल करने पर महिला पर हमला करने वाले डिलिवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। बेंगलुरु डीएसपी ने इसकी पुष्टि की है। ये घटना मंगलवार रात की है। मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट हितेशा चंद्रानी को मंगलवार को बहुत बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। खाना मंगवाने के लिए जोमेटो पर दिए आॅर्डर को रद कराने के बदले उन्हें बदतमीजी झेलनी पड़ी और चेहरे पर घूंसा खाना पड़ गया। इसके चलते हितेशा की नाक की हड्डी टूट गई है।
कैसे हुई घटना ?
हुआ यूं कि हितेशा ने जोमेटो की साइट पर जाकर दोपहर के खाने का आॅर्डर दिया था। जब खाना आने में देर हुई तो उन्होंने साइट के कस्टमर केयर पर जाकर उससे देरी के चलते आॅर्डर कैंसिल करने के लिए कहा। इसी बातचीत के दौरान ही जोमेटो का डिलिवरी ब्वॉय कामराज वहां आ गया। हितेशा ने जब उससे खाना वापस ले जाने के लिए कहा, तो वह भड़क उठा। कहा, वह क्या गुलाम है जो इस तरह बेवजह दौड़भाग करेगा। मॉडल ने जब अपने फ्लैट का दरवाजा बंद करना चाहा तो कामराज धक्का देकर भीतर घुस आया। उसने खाने का पैकेट वापस ले जाने से इन्कार कर दिया। थोड़ी हील-हुज्जत के बाद कामराज ने हितेशा के चेहरे पर घूंसा जड़ दिया। जब हितेशा चिल्लाईं तो कामराज भाग खड़ा हुआ। बाद में हितेशा ने आपबीती बताता अपना वीडियो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर डाल दिया।कुछ ही देर में यह वीडियो साइट्स पर वायरल हो गया। वीडियो में हितेशा ने बताया कि डिलिवरी ब्वॉय के हमले में उनके नाक की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है और नाक से रह-रहकर खून बह रहा है। जोमेटो ने कहा है कि वह मामले की पुलिस जांच में सहयोग कर रहा है। साथ ही पीड़ित महिला को चिकित्सकीय सहायता के लिए कार्य कर रहा है। जोमेटो ने हितेशा को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताने के लिए आभार जताया है। इंटरनेट मीडिया पर महिला की इस वीडियो के वायरल होते ही जोमेटो कंपनी की तरफ से बयान आया है। कंपनी ने इस घटना के लिए पीड़ित महिला से माफी मांगी है। आपको बता दें, इंटरनेट मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही लोग हैरान तो हैं ही साथ ही डिलिवरी ब्वॉय के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...