Google Analytics Meta Pixel देशभर में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में दर्ज हुए 25 हजार से अधिक केस, 161 ने गंवाई जान - Ekhabri.com

देशभर में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में दर्ज हुए 25 हजार से अधिक केस, 161 ने गंवाई जान

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से हालात चिंताजनक हो गए हैं क्योंकि हर दिन कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है। भारत में लोगों को दूसरे चरण के तहत टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन तो लगाई जा रही है, लेकिन इस बीच कोरोना के 25 हजार से अधिक मामलों सामने आ गए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर से 25,320 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं जबकि इस घातक बीमारी से 161 लोगों की जान चली गई है। हालांकि, 16,637 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 13 लाख 59 हजार 48 हो गए हैं। इनमें से एक लाख 58 हजार 607 लोगों की जान जा चुकी है। कुल एक करोड़ 9 लाख 89 हजार 897 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर दो लाख 10 हजार 544 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं। देश में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। यहां बीते शनिवार को कोविड-19 के 15 हजार 602 नए मामले सामने आए। इससे राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 22 लाख 97 हजार 793 हो गई। कोरोना की चपेट में आने से राज्य में और 88 लोगों की मौत हो गई। वहीं, यहां के अस्पतालों से शनिवार को कोविड-19 के सात हजार 461 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 21 लाख 25 हजार 211 पहुंच गई। राज्य में अब एक लाख 18 हजार 525 उपचाराधीन मरीज हैं। वहीं, टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक दो करोड़ 97 लाख 38 हजार 409 लोगों को कोरोना वैक्सीन का लाभ मिल चुका है। कोरोना टीके का लाभ उठाने वाले लोगों में स्वास्थ्य कर्मी, बुजुर्ग और कोरोना योद्धा शामिल हैं। बता दें, भारत में इस साल 16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ पहले चरण का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था जबकि वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...