Google Analytics Meta Pixel अंबानी के घर के सामने मिली कार का मामला: वाजे की गिरफ्तारी पर बढ़ी सियासी हलचल - Ekhabri.com

अंबानी के घर के सामने मिली कार का मामला: वाजे की गिरफ्तारी पर बढ़ी सियासी हलचल

राउत ने फडणवीस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- ये सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं
मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर 25 फरवरी को मिली विस्फोटकों से लदी स्कॉर्पियो के मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सजिन वाजे की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा ने वाजे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। इसके बाद शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा है कि इन सभी मामलों की गुप्त जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास सबसे पहले पहुंच रही है, जो सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं है।  सामना में लिखा है कि अंबानी परिवार के घर के बाहर एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी रहती है, उस गाड़ी के मालिक मनसुख हिरेन की तुरंत संदेहास्पद मौत हो जाती है, विधानसभा में उस पर चार दिन हंगामा होता है। ये सभी रहस्यमय मामले महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा रहे हैं। इन सभी मामलों की गुप्त जानकारी विरोधी नेता फडणवीस के पास सबसे पहले पहुंचती रही। सरकार के लिए ये शुभ संकेत नहीं है। राउत ने कहा कि इस मामले की जांच एनआईए को तब सौंपी गई जब भाजपा ने विधानसभा में इस मामले  को उठाया था। केंद्र सरकार ने इसकी जांच एजेंसी को क्यों सौंपी क्योंकि यह भाजपा के लिए संभव था। भाजपा केंद्र में है। यह महाराष्ट्र जैसे राज्यों पर दबाव बनाने का पैंतरा है।अंबानी का महत्व
सामना में लिखा है कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार की जान देश के लिए कितनी महत्वपूर्ण है? ये देशवासियों को पिछले 15 दिनों में नए ढंग से समझ में आ गया, यह अच्छा ही हुआ। एक दिन सुबह-सुबह एक स्कॉर्पियो गाड़ी अंबानी के आलीशान निवास स्थान के परिसर में खड़ी होती है। इस गाड़ी पर संदेह होने पर पुलिस वहां पहुंचती है। इस गाड़ी से जिलेटिन की 21 छड़ें मिलती हैं। उसके बाद एक आतंकवादी संगठन का धमकी भरा संदेश मिलता है। इस पर कहा गया कि यह अंबानी परिवार को मारने की साजिश है। अगर यह साजिश है, तो किसने की और अंबानी परिवार को मारने की साजिश ‘जैश-उल-हिंद क्यों रचेगा?
राउत बोले, मुंबई पुलिस का मनोबल तोड़ा जा रहा
संजय राउत ने कहा, हम एनआई का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी पुलिस भी इस मामले की जांच कर सकती है। मुंबई पुलिस और एटीएस सक्षम हैं, लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसियां बार-बार राज्य में आकर मुंबई पुलिस का मनोबल गिराती हैं। यह राज्य को अस्थिर करने, मुंबई पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाती हैं।
राउत बोले, ईमानदार और तेज तर्रार अधिकारी हैं वाजे
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, मेरा मानना है कि सचिन वाजे एक बेहद ईमानदार और तेज तर्रार अधिकारी हैं। उन्हें मनसुख हिरने की संदिग्ध मौत और एंटीलिया के बाहर मिली विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो मामले में गिरफ्तार किया गया है। राउत ने कहा कि इन मामलों की जांच करना मुंबई पुलिस की जिम्मेदारी है। किसी केंद्रीय टीम की जरूरत नहीं थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

रायपुर में दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की झलक

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...