Google Analytics Meta Pixel मां-बेटे ने मिलकर पड़ोसी को मारा चाकू, मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ था विवाद - Ekhabri.com

मां-बेटे ने मिलकर पड़ोसी को मारा चाकू, मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ था विवाद

रायपुर। रायपुर के चंगोरा भाटा इलाके में मां और उसके दो बेटों ने एक युवक की हत्या कर दी। तीनों ने उसे चाकू मार दिया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की इस वारदात को मां और उसके दो बेटों ने मिलकर अंजाम दिया। दोनों बेटों में एक नाबालिग है। डीडी नगर थाने की पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया है। महिला और उसके बेटों ने पुलिस को बताया कि मजदूरी के पैसों को लेकर पड़ोसी के साथ विवाद हो गया था। झगड़े के बीच महिला के बेटे ने उस आदमी को चाकू मार दिया।
ऐसे शुुरू हुआ झगड़ा
गोंदवारा में एक किराए के मकान में रहने वाली संगीता साहू ने इस हत्याकांड में अपना पति खो दिया। पिछले कुछ दिनों से चंगोराभाटा की बीएसयूपी कॉलोनी में रहने वाले संगीता के भाई गोरे यादव के घर उसका बेटा गया हुआ था। सोमवार की रात संगीता भी अपने पति के साथ यहां आ गई। पड़ोस में ही रहने वाली महिला चंद्रिका डेकाटे के साथ संगीता का झगड़ा हो गया। दरअसल चंद्रिका के बेटे के साथ संगीता का बेटा मजदूरी करने गया था। वह उसे मजदूरी के आधे पैसे नहीं दे रहा था। चंद्रिका का बड़ा बेटा करण डेकाटे झगड़े के बीच पहुंच गया। अपने नाबालिग भाई और मां के साथ मिलकर तीनों ने संगीता को पीट दिया। बीच-बचाव करने संगीता का पति भी आया। नाबालिग घर के अन्दर से चाकू लेकर आया और ओम प्रकाश की छाती और पेट के पास हमला कर दिया। मां चंद्रिका और उसके दोनों बेटे भाग गए। ओमप्रकाश को प्रथामिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया वहां उसने दम तोड़ दिया।
वारदात में इस्तेमाल चाकू किया बरामद
घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। मुहल्ले के ही एक घर में छिपी चंद्रिका और इसके दोनों बेटों को पकड़ लिया गया। पुलिस को इन्होंने बताया कि पैसों के झगड़े की वजह से उन्होंने हमला किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए। अब इन्हें कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी है। नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...