रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण अपनी रफ्तार तेज करने लगा है। हर दिन बढ़ते आंकड़े इस बात को साबित कर रहे हैं कि कोरोना एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। समय रहते अगर सख्त कदम नहीं उठाया गया तो वह दिन दूर नहीं जो पिछले साल जैसे फिर से लॉकडाउन लगाने की स्थिति हो जाएग। राजधानी में सोमवार की रात 203 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे, वहीं मंगलवार की रात तक इनकी संख्या बढ़कर 306 हो गई है। एक ही दिन में 100 नए मरीज आना बेहद चिंताजनक है। पूरे प्रदेश में यह संख्या बढ़कर 856 तक पहुंच गई है। वह समय दूर नहीं जब यह आंकड़ा हजार के उस पार पहुंच जाएगा।
बता दें कि कोरोना फैलने के कारण महाराष्ट्र समेत मध्यप्रदेश में भी हालत बेकाबू होते नजर आ रहे हैं जिसे देखते हुए नाइट कर्फ्यू और कई जिलों में लॉकडाउन भी लगा दिया गया है। सोचने की बात यह है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन कब सख्ती बरतेगा। लगातार बाजार में बढ़ती भीड़ और शादी, त्यौहारों ने भी कोरोना को बढ़ा दिया हैं। इसके साथ ही शहर में हो रहे मैच ने भी संक्रमण की दर को बढ़ाया है। बेकाबू होती भीड़ लगभग कोरोना को भूल चुकी है। अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
प्रदेश में मंगलवार की रात कोरोना के 856 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है। 8 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। राहत की बात यह है कि इस बीमारी से 266 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है। आज रायपुर में 306 कोरोना मरीज, दुर्ग में 233, बिलासपुर में 56, सरगुजा में 42, धमतरी में 30, राजनांदगांव में 27, रायगढ़ में 24 और कोरिया-महासमुंद में 17-17 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं आज रायपुर में 2, दुर्ग में 4 और सरगुजा में 2 मरीज की कोरोना से मौत हुई है जो भी चिंताजनक है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने भी एक वीडियो जारी किया और उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जारी वीडियो में मंत्री ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाने और कोरोना वैक्सीन लगाने की भी लोगों से बात कही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...