छत्तीसगढ के दुर्ग ज़िले में कोरोना संक्रमण के कारण हालात बेहद खराब हैं। कोरोना से मौतों का सिलसिला ऐसा चला कि ज़िले के मुक्तिधामों (श्मशान घाट) में पांव रखने की भी जगह नहीं बची है। यहां प्रतिदिन दर्जन भर से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। फिर भी जगह कम पड़ रही है. महामारी के कहर को समझने के लिए यह स्थिति बेहद डरावनी हो गई है और इस बीच स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही को लेकर भी लोग नाराज़ हैं। यहां कुछ शवों को ठीक से जलाया भी नहीं जा रहा। क्षेत्र के कुत्ते पीपीई किट पहने और अधजले शवों को लेकर बस्तियों तक भी पहुंच रहे हैं। इस लोगों दहशत में है।
दुर्ग ज़िले के जामुल पालिका क्षेत्र के लोग भारी दहशत में हैं, क्योंकि प्रतिदिन ज़िले में आ रहे कोरोना के आंकड़े एक ओर लोगों को डरा रहे हैं तो दूसरी ओर जामुल क्षेत्र में अंतिम संस्कार के लिए पहुंच रही लाशें लोगों के रोंगटे खडे़ कर रही हैं. जामुल पालिका क्षेत्र के एकमात्र मुक्तिधाम में प्रतिदिन कई लाशों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है, लेकिन यहां तरीका यह बन गया है कि हर रात शवों को लाकर सांस्कृतिक मंच पर रख दिया जाता है और उसके बाद अगले दिन लाशों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. इस पूरी प्रक्रिया से ग्रामीण बेहद भयभीत हैं। ग्रामीणों को डरने का दूसरा कारण स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है।
यहां के लोगों का आरोप है कि अंतिम संस्कार करने पहुंचने वाले कर्मचारी अपनी पीपीई किट खुले में ही फेंक रहे हैं। वहीं, कुछ शवों को ठीक से जलाया भी नहीं जा रहा। आलम यह है कि क्षेत्र के कुत्ते पीपीई किट पहने और अधजले शवों को लेकर बस्तियों तक भी पहुंच रहे हैं। इस लोगों दहशत में है।
इस बारे में क्षेत्रीय पार्षद युवराज वैष्णव ने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा कर बाहर से लाई जा रही लाशों को जलाने की मांग प्रशासन से की गई है। शवदाह के काम में लगे कर्मियों को सही गाइडलाइन्स के तहत काम करने की मांग भी की गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 6, 2026 /
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....
By Reporter 5 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
By User 6 /
July 6, 2026 /
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...
By User 6 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...