Google Analytics Meta Pixel राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने चैत्र नवरात्रि की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं - Ekhabri.com

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने चैत्र नवरात्रि की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

इस नवरात्रि पर्व पर अपने आसपास की समस्त नारी जाति के प्रति सम्मान का भाव रखने का संकल्प लें – डॉ नायक

रायपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने सभी प्रदेशवासियों को पवित्र चैत्र नवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर मैं शक्ति एवं समृद्धि की स्वरूप माँ दुर्गा से हम सबकी खुशहाली, उन्नति एवं समृद्धि की प्रार्थना करती हूँ। यह पर्व हमें नारी का सम्मान करने की प्रेरणा देती है, इस अवसर पर हमें समाज में व्याप्त कुरीतियों व महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए।

समाज के निर्माण में स्त्री की मुख्य भूमिका होती है अर्थात् स्त्री समाज का आधार होती है। धर्मग्रन्थों में स्त्री को संसार की जननी कहा गया है। उसे देवी की तरह पूजा और सम्मान दिया जाता है। स्त्री को पुरूष सह-धर्मचारिणी कहा गया है, अर्थात् धर्म आदि कार्यों में उसका बराबर का सहयोग रहता है। उसे पुरूषों के समान ही जीवन का मजबूत आधार स्तंभ माना गया है। बीते समय में स्त्री का घर से निकलकर नौकरी करना बुरा माना और ‘‘अबला’’ समझा जाता था, किन्तु वर्तमान में शिक्षा ने स्त्री की परिभाषा बदल दी है। आज स्त्री जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सराहनीय कार्यों को अंजाम दे रही है। आज वह किसी पर आश्रित नहीं है। नौकरी की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ घर-परिवार को संभाल रही है। ऐसे समय में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि सम्पूर्ण नारी जाति के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखें। क्योंकि वास्तव में यही तो जीवित देवी है,जो ईश्वर का कार्य कर दुनिया मे सृजन कर मानवता को जन्म देती है। इसलिये धर्म ग्रँथों में भी कहा गया है, जहाँ नारी की पूजा होती है वहाँ देवता रहते हैं – आज के संदर्भ में इसे कह सकते हैं कि नारी का सम्मान करने वाले का सम्मान बढ़ता है, और जो नारी का अपमान करता है उसका सर्वनाश होता है।

Read Also  सलमान खान पर हमले की साजिश का खुलासा, AK-47 से फायरिंग के थे आदेश, 4 शूटर गिरफ्तार

वर्तमान में चल रहे कोरोना संकट के समय में हम सब निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही माता रानी की आराधना करें और संकल्प लें, कि चाहे वह बेटी हो, बहन हो, माँ हो, किसी भी रूप में,कभी भी किसी महिला पर अत्याचार नहीं करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *