Google Analytics Meta Pixel लापरवाही ने ले नी जान: असम से चुनाव प्रचार कर लौटीं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कोरोना से मौत - Ekhabri.com

लापरवाही ने ले नी जान: असम से चुनाव प्रचार कर लौटीं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कोरोना से मौत

गरियाबंद। प्रदेश में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रोजाना हो रही मौतों से सरकार भ सकते में हैं। वहीं कोरोना को रोकने हर प्रयास विफल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों की जान जा रही है। वहीं इस बीच लोगों की लापरवाही भी जमकर सामने आ रही है। लोग सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं एक खबर गरियाबंद से सामने आई है जहां असम में चुनाव प्रचार कर लौटीं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कोरोना से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर का आज सुबह कोरोना से निधन हो गया। उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ममता राठौर सप्ताह भर पहले असम चुनाव प्रचार से लौटी थी। असम से लौटने के बाद वह बीमार थी। ब्लड प्रेशर, शुगर सारे टेस्ट करवाए पर कोरोना जांच नहीं कराई। सीरियस कंडीशन में भर्ती कराई गई। अंतिम समय में कोरोना जांच कराई, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट आने से पहले दम तोड़ दिया। जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो गई। अभी जिले में 144 लोग संक्रमित हैं। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल लाया गया था। उन्हें सांस लेंने में कठनाई हो रही थी। उनका कोविड चेक किया गया तो पॉजिटिव आया। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई थी। जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6 हो गई है. जबकि 144 लोग एक ही दिन में पॉजिटिव मिले।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...