Google Analytics Meta Pixel सीएसपी कार्यालय में पदस्थ एएसआई की कोरोना से मौत - Ekhabri.com

सीएसपी कार्यालय में पदस्थ एएसआई की कोरोना से मौत

दुर्ग।  दुर्ग में लगातार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़ों के बीच एक दुखद खबर सामने आयी है। यहां पर एक एएसआई की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गयी है। एएसआई की मौत की खबर के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मृतक एएसआई का नाम प्रकाश दास था जो दुर्ग सीएसपी कार्यालय में पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही एएसआई प्रकाश दास को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी, जिसके चलते उन्होंने अपना कोराना टेस्ट कराया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 30 मार्च को उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान आज शाम उनकी मौत हो गयी। बता दें कि एएसआई  को कोविड की 2 बार वैक्सीन लग चुकी थी, उसके बाद भी वो कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके पहले भी दुर्ग जिले के कई पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव आ चुके।

मंत्रालय व इंद्रावती भवन में  50 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी ही आएंगे 

छत्तीसगढ़ में कोरोना के खतरनाक रफ्तार के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब मंत्रालय व इंद्रावती भवन में 50 प्रतिशत ही कर्मचारी आयेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने विभागों में 50 प्रतिशत रोस्टर नियम को लागू कर दिया है। नियम के मुताबिक 50 प्रतिशत कर्मचारी ही मंत्रालय व इंद्रावती भवन आयेंगे, बाकी के 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्राम होम करेंगे। सप्ताहिक रोस्टर के तहत कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अनुभाग अधिकारी एवं उसके नीचे अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत अनिवार्य रूप से कराया जाना होगा।  वहीं विभागाध्यक्ष कार्यालयों में अधीक्षक स्तर के अधिकारी सप्ताहिक रोस्टर के तहत काम करेंगे, जबकि बाकी के अधिकारी पूर्व की भांति ही आफिस आएंगे। कर्मचारियों को इस बात का निर्देश दिया गया है कि वो यथासंभव अपने वाहन से ही दफ्तर आयें। दरअसल मंत्रालय बस से आने वाले कर्मचारियों की शिकायत थी कि बस में क्षमता से ज्यादा कर्मचारियों को बैठाया जाता है, जिसकी वजह से कर्मचारियों में कोरोना का खतरा बढ़ सकता है। बसों में भी आधे कर्मचारियों को ही बैठाया जायेगा। बैठकों के बजाय राज्य सरकार ने आनलाइन बैठकों के निर्देश दिये हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

आज 4 जुलाई से शुरू होगा चिंतन शिविर 3.0, शासन की नई दिशा तय

By Reporter 5 / July 4, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग...

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ खामोश

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...