Google Analytics Meta Pixel कोरोना: रोड सेफ्टी टूर्नामेंट में मैच खेलकर लौटे सचिन संक्रमित,मैच देखकर लौटे कांग्रेस नेता की मौत - Ekhabri.com

कोरोना: रोड सेफ्टी टूर्नामेंट में मैच खेलकर लौटे सचिन संक्रमित,मैच देखकर लौटे कांग्रेस नेता की मौत


रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रोजाना हजारों लोग संक्रमित मिल रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। वहीं कोरोना के दौरान आयोजित रोड सेफ्टी टूर्नामेंट में उमड़ी भीड़ की लापरवाही अब भारी पडऩे लगी है। जहां एक ओर इंडिया लेजेंड के कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमित हो गए हैं वहीं14 मार्च को रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट देखकर लौटे और संक्रमित हुए कांग्रेस नेता विष्णु साहू की संक्रमण से मौत हो गई है। विष्णु साहू की मौत से राजनीतिक गलियारों में शोक का माहौल है और नेताओं ने उनकी मौत पर गहरा दुख जताया है। वहीं कहीं न कहीं प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही भी सामने आई है, जिस कारण वे संक्रमित हुए और असमय काल के गाल में समा गए। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है। अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीज 15307 हो गए हैं।
विष्णु साहू के परिजन भी संक्रमित
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री विष्णु साहू की दुखद मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। वहीं इनके परिवार के लोग भी संक्रमित हुए हैं। मृतक विष्णु साहू श्याम नगर तेलीबांधा के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कांग्रेस नेता 14 मार्च को रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट देखने वो गए थे।
लौटने के बाद से ही वो असहज महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें तबियत बिगडऩे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सांस लेने में तकलीफ ज्यादा बढऩे लगी। कल इलाज के दौरान विष्णु साहू की मौत हो गयी। 44 साल के विष्णु कांग्रेस के बहुत सक्रिय नेता थे। पार्टी ने संगठन में कई जिम्मेदारी दी थी।
कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
निधन पर कांग्रेस नेताओं सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी है। विधायक शकुंतला साहू ने ट्वीट करते हुए कहा कि सदैव समाज के लिए समर्पित रहने वाले विष्णु साहू कोरोना से असामयिक निधन की खबर दु:खद है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।विनम्र श्रद्धांजलि।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...