सूखा बरगद, कुछ दिन और’ जैसे चर्चित उपन्यास लिखे
भोपाल. पद्मश्री से सम्मानित जाने माने साहित्यकार मंजूर एहतेशाम का रविवार देर रात निधन हो गया। सूखा बरगद, कुछ दिन और, दास्तान-ए-लापता जैसे कई चर्चित उपन्यास लिखने वाले साहित्यकार मंजूर एहतेशाम ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अंतिम सांस ली। उनके मित्र दिनेश जुगरान ने यह जानकारी दी।









