Google Analytics Meta Pixel 1 मई से सभी जिलों में गरीब व्यक्ति अंत्योदय कार्डधारी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान : भूपेश बघेल - Ekhabri.com

1 मई से सभी जिलों में गरीब व्यक्ति अंत्योदय कार्डधारी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान : भूपेश बघेल



रायपुर 30 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरोना से बचाव, रोकथाम एवं टीकाकरण के संबंध में प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि इस समय पूरी दुनिया कोरोना की महामारी से जूझ रही है। तत्कालीन सरकार के 15 वर्षों के शासन काल मे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं को कभी पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया, इन परिस्थितियों में कोरोना जैसी महामारी का सामना करना एक बड़ी चुनौती थी परंतु हमने अब तक इस चुनौती का पूरी सक्षमता से सामना किया है। हमने प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे एवं व्यवस्था में सुधार हेतु काफी काम किया है जिसके कारण ही कोरोना के प्रबंधन में हमारे राज्य की स्थिति अन्य राज्यो की तुलना में काफी बेहतर हैं।



मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल जब कोरोना की पहली लहर का हम पर हमला हुआ था तो हम सबने मिल जुल कर उसका सामना किया था। वह ऐसा समय था जब हम कोरोना के विषय में ज़्यादा कुछ जानते नहीं थे, न हमारे पास इसके इलाज के लिये दवायें थीं , न इंजेक्शन आये थे, न वैक्सीन विकसित हुई थी और इलाज का प्रोटोकाल भी अपनी प्रारंभिक अवस्था में ही था। परंतु सभी के सहयोग से सभी के भरोसे के साथ और सभी के योगदान के साथ हमने उस कठिन समय पर विजय हासिल की थी।

आज एक बार फिर से कोरोना की दूसरी लहर का हम सामना कर रहे हैं जो पहली लहर की तुलना में ज्यादा संक्रामक और खतरनाक है परंतु हमें पूरा विश्वास है कि हम सब मिलकर अपनी अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए मज़बूती से इस दूसरी लहर का भी सामना करेंगे और जीतेंगे।

देखिए उनका भाषण:



छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 13 हजार 706 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 5 लाख 87 हजार 484 लोग रिकवर कर चुके हैं। वर्तमान में 1 लाख 17 हजार 910 लोग एक्टिव संक्रमित हैं। प्रदेश में एक्टिव पेशेंट अनुपात 16.5 प्रतिशत है, वहीं रिकवरी की दर 82.3 प्रतिशत है। परंतु यह बात आपके भीतर एक नया विश्वास पैदा करेगी कि छत्तीसगढ़ कोविड वैक्सीनेशन के मामले में देश के कई विकसित और साधन संपन्न राज्यों को पीछे छोड़ चुका है।

प्रदेश में 55 लाख 69 हजार से ज़्यादा डोज़ वैक्सीन के लग चुके हैं और देश के बड़े राज्यों से हम आगे हैं। हमारे राज्य में वैक्सीनेशन 72 प्रतिशत हुआ है जो देश में सर्वाधिक है ये आंकड़े सिर्फ 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स को मिलाकर है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमने फैसला किया है कि हम प्रदेश के 18 साल से लेकर 44 साल तक के लोगों को मुफ्त में कोविड वैक्सीन लगायेंगे और इसके लिये व्यापक कार्ययोजना और व्यवस्थायें की गई है। 1 मई से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के लिए हमने अपने सभी जिलों में सारी तैयारियां पूरी कर ली है हमारे सभी टीकाकरण केंद्र पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने यह अवगत कराया है कि वह 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के वैक्सिनेशन के लिए एक लाख तीन हजार चालिस वैक्सिन उपलब्ध करायेगी। चूंकि वैक्सिन की कमी है इसलिए हम अपने राज्य में सबसे गरीब व्यक्ति को जिसके पास अन्योदय कार्ड है से वैक्सिनेशन की शुरूआत करेंगे । इसके लिए हितग्राही को अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर आना होगा। जैसे जैसे हमें वैक्सिन मिलती जाएगी वैसे वैसे हम क्रमशः सभी वर्गों के लोगों के वैक्सिनेशन की दिशा में आगे बढ़ते जाएंगे।

Read Also  छोटा कार्टून, बड़ी बात: कार्टून वॉच फेस्टिवल-2024 में हुआ सृजन का सम्मान



मुख्यमंत्री ने कहा कि मै अपने प्रदेश की जनता को अवगत कराना चाहता हूं कि 2018 में जब प्रदेश में हमें प्रचंड जनादेश मिला था उस समय प्रदेश में कुल 279 आईसीयू बेड थे जिसे हमने बढ़ाकर 729 कर दिया है। आक्सीजन बेड 1242 थे, हमने इसे बढ़ाकर 7042 तक पहुंचाया है। एचडीयू बेड एक भी नहीं था परंतु आज हमारे पास 515 एचडीयू बेड हैं। प्रदेश के अस्पतालों में 15001 जनरल बेड थे जिसे हमने बढ़ाकर 29667 कर दिया है। प्रदेश में 2018 के अंत में 204 वेंटीलेटर्स थे जिसे हमने बढ़ाकर 593 कर दिया है। इस प्रकार हमने प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में कई गुना की वृद्धि की है जो कि अपने आप में रिकार्ड है।

छत्तीसगढ़ में अब तक हम 71 लाख से अधिक कोविड टेस्ट कर चुके हैं। हम लगातार अपनी टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं , हमने नये आरटीपीसीआर जांच लैबों की स्थापना की मंजूरी देकर प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। कोरोना प्रभावितों के लिये लेब टेस्ट और रियायती इलाज हेतु निजी अस्पतालों के लिये पैकेज निर्धारित किये हैं ताकि कमजोर आर्थिक स्थिति का व्यक्ति भी अपना इलाज व जांच करवा सके। दूसरी तरफ हमने प्रदेश में 296 नये डाक्टर्स की भर्ती की है।

बघेल ने कहा कि प्रदेश में आक्सीजन की भी पर्याप्त उपलब्धता है बल्कि छत्तीसगढ़ में सरप्लस आक्सीजन उपलब्ध है। हमने कोरोना से इस लड़ाई में फंड्स की कमी नहीं होने देने का संकल्प किया है। हमने इन दो वर्षों में स्वास्थ्य बजट में 880 करोड़ रूपये, एसडीआरएफ में इस साल 50 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। जनता ने बढ़ चढ़ कर मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहायता की है जो सरकार पर जनता के अटूट भरोसे का परिचायक है। इस कोष से हमने अभी तक 73 करोड़ 53 लाख रूपये कोविड के खिलाफ़ लड़ाई के लिये जिलों को जारी कर चुके हैं, इस प्रकार हम 1003 करोड़ 53 लाख रूपये अब तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगा चुके हैं। वहीं अब भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में 53 करोड़ 88 लाख रूपये जमा हैं, उनका उपयोग भी कोविड की लड़ाई में किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों में कई कई संस्थाओं और लोगों ने मुक्त हस्त से मदद की है। विभिन्न विभागों के फंड्स, जिला खनिज न्यास के फंड्स के अलावा उद्योगों से सीएसआर मद में भी सहायता का आश्वाशन मिला है। हमने फैसला लिया है मई और जून महीने का राशन लोगों को एक साथ दिया जायेगा। यह पूरी तरह से मुफ्त दिया जाएगा ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं हम 1 मई से 18 से 44 साल के 1 करोड़ 30 लाख लोगों को 2 करोड़ 60 लाख वैक्सीन डोज मुफ्त में लगायेंगे, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिये कोविन प्लेटफार्म या आरोग्य सेतु एप के माध्यम से पंजीकरण करवाना होगा। ये पंजीकरण 28 अप्रेल से प्रारंभ हो गया है। चूंकि वैक्सीन निर्माता कंपनिया केंद्र की तुलना में राज्यों को अधिक दामों पर वैक्सीन उपलब्ध करा रही हैं, इसलिये हमें इसके लिये 800 करोड़ रूपयों से अधिक का व्यय आयेगा जो करने के लिये हम कृत संकल्पित भी हैं।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों से अपील किया है कि अपना वैक्सीन डोज़ अवश्य लगवायें। स्वयं सुरक्षित हों और दूसरों को भी सुरक्षित करें। आशा और विश्वास बनाये रखें। हम सब मिलकर बहुत जल्दी इस कोविड संकट से पार ज़रूर होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

मंत्री केदार कश्यप के काफिले से साथ सड़क हादसा, NH 30 पर काफिले को मारी स्कार्पियो ने टक्कर

By User 6 / August 23, 2026 / 0 Comments
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप से जुडी बड़ी खबर आ सामने आई है, जिस अनुसार काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया. हादसा सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ. प्रारंभिक...

‘कोहरा’ उपन्यास का विमोचन, मुख्यमंत्री ने कहा- साहित्य समाज को जागरूक करता है

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *