गरियाबंद । गरियाबंद जिले की पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। इसके अंतर्गत जिले में लगातार अभियान चलाकर हीरा तस्करों, अवैध शराब बिक्री, गांजा विक्रेता एवं जुआ/सट्टेबाजो पर नकेल कसी है। गरियाबंद जिले में पहली बार 440 नग हीरा कीमती लगभग 50 लाख रूपये दो आरोपी हीरा तस्करों से जप्त कर कार्यवाही की गई है। पूर्व में 07 प्रकरणों में 672 नग हीरा जप्त कर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बहुमुल्य हीरा अपने पास रखकर सफेद रंग की होण्डा एक्टिवा में छुरा-फिंगेश्वर मार्ग होते हुए रायपुर की ओर जा रहे है। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी फिंगेश्वर के नेतृत्व में टीम गठित कर नाकाबंदी पाईन्ट लगाने निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी फिंगेश्वर उप निरीक्षक भूषण चन्द्राकर द्वारा बोरिद चैक (फिंगेश्वर) के पास नाकाबंदी पाईन्ट लगाया गया और छुरा की तरफ से आने वाली वाहनों को सघनता से चेक किया गया। चेकिंग के दौरान होण्डा एक्टिवा में सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर हड़बड़ा गये और भागने लगे, जिसे सजगता से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये दोनों व्यक्ति की तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 440 नग हीरा मिला। आरोपियों से पुछताछ करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नही किया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना फिंगेश्वर में अपराध क्रमांक 91/2021 धारा 379,34 भादवि, 4(21) माइनिंग एक्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से प्राप्त 440 नग हीरा, प्रयुक्त दोपहिया वाहन एवं मोबाईल को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फिंगेश्वर उप निरीक्षक भूषण चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक रणजीत साहू, नेमीचंद पटेल, आरक्षक कृतेश प्रजापति, लक्ष्मीकांत साहू, भूषण निषाद, भोगचंद कश्यप का कार्य सराहनीय रहा। गरियाबंद जिले के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने बताया कि जिले में तस्करों के खिलाफ अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। पूर्व में भी माईनिंग एक्ट, वन्यप्राणी अधिनियम, नारकोटिक्स एक्ट, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत लगातार कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार आरोपी में सुभाष मंडल पिता गौरंग मंडल उम्र 43 वर्ष साकिन वार्ड नं. 55 टिकरापारा भगत सिंह चैक मिश्र सदन रायपुर थाना टिकरापारा, जिला रायपुर, उज्जवल चंन्द्राकर पिता पवन चन्द्राकर उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड नं. 08 एकता चैक दलदल सिवनी मोवा थाना मोवा जिला रायपुर है। इनके पास से जप्त सामग्री में कागज की पुड़िया में 440 नग हीरा पत्थर खनिज पदार्थ कीमती 50 लाख रूपये, एक मोटर सायकल होण्डा एक्टिवा सी.जी. 04 के.आर. 4813 कीमती 30,000/- रूपये, दो नग मोबाईल जुमला कीमती 5,000/- रूपये मिले हैं।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...