Google Analytics Meta Pixel Pakistan में आमने-सामने भिडीं दो ट्रेनें, 33 लोगों की दर्दनाक मौत - Ekhabri.com

Pakistan में आमने-सामने भिडीं दो ट्रेनें, 33 लोगों की दर्दनाक मौत

पड़ोसी देश पाकिस्तान के सिंध के डहारकी इलाके में सोमवार सुबह दो ट्रेनें मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस में टकरा गई। इस हादसे में अभी तक 33 लोगों की मौत और 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है,  क्योंकि अभी भी कई लोग बोगियों में फंसे हुए हैं। 33 लोगों की मौत की पुष्टि जिले के डिप्टी कमिश्नर ने की है। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इन ट्रेनों की टक्कर रेती और डहारकी रेलवे स्टेशन के बीच हुई है। कई लोग ट्रेन के अंदर भी फंसे हुए हैं। जिसके चलते उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ घंटों में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी वह नहीं बता सकते कि ट्रेन सेवा दोबारा शुरू होने में कितना वक्त लगेगा। यहां से गुजरने वाली अन्य ट्रेन निलंबित हो सकती हैं।

इससे पहले इसी साल मार्च में भी पाकिस्तान में रेल हादसा हुआ था। यहां कराची एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गई थी। ये ट्रेन लाहौर से निकली थी और सुक्कुर प्रांत में हादसे का शिकार हो गई। इसके आठ कोच पटरी से उतर गए थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 40 के करीब यात्री घायल हुए थे। इस दौरान कई लोग ट्रेन के अंदर ही फंस गए थे और ट्रेन सेवा भी निलंबित करनी पड़ी थी।

Read Also  राज्यसभा में जेपी नड्डा बनाए गए नेता सदन

पाकिस्तान में हाल के दिनों में हादसे काफी ज्यादा बढ़े हैं। एक दिन पहले ही देश के उत्तर-पश्चिम में पर्वतीय रास्ते से एक मिनीवैन नीचे नदी में जा गिरी, जिससे सात लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए। इस मामले की जानकारी देते हुए पाकिस्तान की बचाव सेवा के प्रवक्ता अहमद फैजी ने बताया कि वाहन खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मानसेहरा जिले में सिरेन नदी में गिर गया था। यह हादसा मोड़ पर वाहन धीमा करने की बजाय गति तेज रखने की वजह से हुआ है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...