पड़ोसी देश पाकिस्तान के सिंध के डहारकी इलाके में सोमवार सुबह दो ट्रेनें मिल्लत एक्सप्रेस और सर सैय्यद एक्सप्रेस में टकरा गई। इस हादसे में अभी तक 33 लोगों की मौत और 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि अभी भी कई लोग बोगियों में फंसे हुए हैं। 33 लोगों की मौत की पुष्टि जिले के डिप्टी कमिश्नर ने की है। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इन ट्रेनों की टक्कर रेती और डहारकी रेलवे स्टेशन के बीच हुई है। कई लोग ट्रेन के अंदर भी फंसे हुए हैं। जिसके चलते उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ घंटों में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी वह नहीं बता सकते कि ट्रेन सेवा दोबारा शुरू होने में कितना वक्त लगेगा। यहां से गुजरने वाली अन्य ट्रेन निलंबित हो सकती हैं।
इससे पहले इसी साल मार्च में भी पाकिस्तान में रेल हादसा हुआ था। यहां कराची एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गई थी। ये ट्रेन लाहौर से निकली थी और सुक्कुर प्रांत में हादसे का शिकार हो गई। इसके आठ कोच पटरी से उतर गए थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 40 के करीब यात्री घायल हुए थे। इस दौरान कई लोग ट्रेन के अंदर ही फंस गए थे और ट्रेन सेवा भी निलंबित करनी पड़ी थी।
पाकिस्तान में हाल के दिनों में हादसे काफी ज्यादा बढ़े हैं। एक दिन पहले ही देश के उत्तर-पश्चिम में पर्वतीय रास्ते से एक मिनीवैन नीचे नदी में जा गिरी, जिससे सात लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए। इस मामले की जानकारी देते हुए पाकिस्तान की बचाव सेवा के प्रवक्ता अहमद फैजी ने बताया कि वाहन खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मानसेहरा जिले में सिरेन नदी में गिर गया था। यह हादसा मोड़ पर वाहन धीमा करने की बजाय गति तेज रखने की वजह से हुआ है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...