Google Analytics Meta Pixel आज CII के वार्षिक सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, कोरोना के बीच वृद्धि की राह पर लौटने का मंत्र साझा करेंगे - Ekhabri.com

आज CII के वार्षिक सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, कोरोना के बीच वृद्धि की राह पर लौटने का मंत्र साझा करेंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक सत्र को संबोधित करेंगे. वह इस संबोधन में भारतीय उद्योग जगत के साथ देश को आर्थिक वृद्धि की राह पर लाने का मंत्र साझा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन ऐसे समय में होने जा रहा है, जब लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील के साथ ही कंपनियां परिचालन शुरू करने लगी हैं और कारखाने खुलने लगे हैं.

 

सीआईआई की स्थापना के 125 साल पूरे

 

कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये केंद्र सरकार ने 25 मार्च से देश भर में लॉकडाउन लागू किया जो कि चार चरणों में 31 मई तक चला. वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये होने वाला यह कार्यक्रम सीआईआई की स्थापना के 125 साल पूरा होने का भी अवसर है. उद्योग संगठन की स्थापना 1895 में हुई थी. सीआईआई के 125वें वार्षिक सत्र की मुख्य विषय वस्तु ‘गेटिंग ग्रोथ बैक’ यानी वृद्धि की राह पर लौटना है.

 

दिन भर चलने वाले इस आभासी कार्यक्रम में पिरामल समूह के चेयरमैन अजय पिरामल, आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजीव पुरी, बायोकॉन की सीएमडी किरण मजुमदार शॉ, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार, कोटक महिंद्रा बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सीआईआई के नामित अध्यक्ष उदय कोटक और सीआईआई के अध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर जैसे कॉरपोरेट जगत के शीर्ष प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.

 

भारत के सकल घरेलू उत्पाद में भारी गिरावट का अनुमान

 

गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में आठ जून से ‘अनलॉक -1’ की शुरुआत होगी, जिसके तहत लॉकडाउन की बहुत सारी पाबंदियों को समाप्त किया गया है. जो नयी ढीलें दी गयी हैं, उनमें शॉपिंग मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थलों को खोलना शामिल है. हालांकि, संक्रमण से प्रभावित क्षेत्रों में 30 जून तक सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी. विभिन्न रेटिंग एजेंसियों और अर्थशास्त्रियों ने कोविड-19 संकट और लॉकडाउन के कारण भारत के सकल घरेलू उत्पाद में भारी गिरावट का अनुमान लगाया है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026। भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग योग आज वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण का प्रतीक बन चुका है। ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त यह अमूल्य विरासत अब आधुनिक जीवनशैली में भी उतनी ही प्रासंगिक...

बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता और रेस्क्यू अभियान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...

अपनी बेटी राहा को लेकर आलिया ने कही बड़ी बात, यह स्टेज के लिए बनी है

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
आलिया और रणबीर अपने करियर के साथ साथ पैरेंटिंग को लेकर भी बेहद संजीता नजर आते हैं। आलिया और रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया के सामने अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की। आलिया ने...

बच्चों के हित में रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का हुआ सम्मान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के हितों पर उत्कृष्ट पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित ‘मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड’ समारोह में प्रदेश के 9 पत्रकारों और 2 फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

नए सत्र में बड़ा बदलाव, अब समय पर होंगी कॉलेज परीक्षाएं

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 18 जून 2026, उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी, समय पर होंगी परीक्षाएं प्रदेश में उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अनुशासित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *